मुंगेलीराजनीति

मुंगेली में योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन, पुतले को भगवा वस्त्र पहनाने पर नए विवाद ने लिया जन्म

आकाश दत्त मिश्रा

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में जमीन से जुड़े विवाद को लेकर हुए नरसंहार मामले में राजनीति तेज हो चुकी है। जमीन पर कब्जा करने के लिए 32 ट्रैक्टर ट्रॉली में 300 के करीब लोग पहुंचे थे। आदिवासियों के विरोध के बाद आधे घंटे तक उन पर गोलीबारी की गई। इससे 10 लाशें बिछ गई। इस मामले में ग्राम प्रधान सहित 11 नामजद और 50 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। ग्राम प्रधान के भतीजे समेत 24 लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है हलाकि मुख्य आरोपी प्रधान अभी फरार है । शुक्रवार को सोनभद्र के मृतकों के परिजनों से मिलने जा रही प्रियंका गांधी को रास्ते में ही रोक लिया गया। जिसके विरोध में प्रियंका गांधी मिर्जापुर में धरने पर बैठ गई। जहां पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में मुंगेली में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया गया।

मुंगेली कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला अध्यक्ष आत्मा सिंह क्षत्री के नेतृत्व में पड़ाव चौक में योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के पुतला दहन के दौरान पुतले को जिस तरह से भगवा वस्त्र पहनाए गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। लोगों ने इसे हिंदू अस्मिता से जोड़कर देखना शुरू कर दिया है और कांग्रेसियों द्वारा विरोध के रूप में हिंदुत्व की भावनाओं को आहत करने का आरोप लग रहा है । विरोध के स्वरूप में पुतला दहन पुरानी परंपरा है लेकिन कांग्रेसियों को पुतला दहन के लिए भगवा वस्त्र के प्रयोग से बचना चाहिए था, ऐसा कर उन्होंने नए विवाद को जन्म दे दिया है ।जाहिर है यह विवाद आने वाले दिनों में भी उनका पीछा करेगी।

error: Content is protected !!
Letest
कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार