बिलासपुर

छतौना मोड़ पर युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश…. सिर पर चोट के निशान, हत्या या हादसा पुलिस जुटी जांच में

उदय सिंह

बिलासपुर – चकरभाठा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छतौना मोड़ के पास सोमवार सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सुरेंद्र कैवर्त पिता राम कुमार, निवासी छतौना के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों द्वारा शव देखे जाने के बाद तत्काल इसकी सूचना चकरभाठा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल की घेराबंदी की। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलित किए। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बिल्हा भेजा है। प्रथम दृष्टया मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे संदेह गहराता जा रहा है कि यह कोई हादसा नहीं बल्कि हत्या हो सकती है। हालांकि, पुलिस स्पष्ट कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही करेगी। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि घटना की पूरी जानकारी प्राप्त की जा सके। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है और विभिन्न कोणों से मामले की जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि सुरेंद्र रात में कहां गया था और किसके साथ था। हत्या या हादसे के बीच उलझी इस घटना को लेकर लोगो में संशय का माहौल है।

error: Content is protected !!
Letest
कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार