सीपत

सीपत: जमीन विवाद से उपजे तनाव के बीच ग्रामीण ने की आत्महत्या…. आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग, परिजनों ने शव रखकर किया चक्काजाम

उदय सिंह

बिलासपुर – सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम फरहदा में जमीन विवाद से जुड़े मामले ने शनिवार को बड़ा रूप ले लिया। उपचार के दौरान कनक पटेल की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने फरहदा चौक पर शव रखकर सीपत-बिलासपुर मार्ग जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी बलराम यादव के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। मिली जानकारी के अनुसार, फरहदा निवासी परमेश्वरी पटेल ने सीपत थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत में बताया गया है कि वह अपने परिवार के साथ कई वर्षों से बजरंग चौक स्थित शासकीय भूमि पर बने मकान में निवास कर रही हैं। आरोप है कि पड़ोसी बलराम यादव 23 और 24 मई को एक बुजुर्ग महिला को साथ लेकर उनके घर पहुंचा और जमीन को उक्त महिला की बताते हुए मकान खाली करने का दबाव बनाने लगा।
विरोध करने पर आरोपी ने कथित रूप से गाली-गलौज की और हाथ में डंडा लेकर घर के भीतर घुसकर मारपीट की। उस समय परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे, जिन्होंने बीच-बचाव किया।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि 25 मई की सुबह बलराम यादव फिर घर पहुंचा और एक घंटे के भीतर मकान खाली करने की धमकी देते हुए कनक पटेल के साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज किया। परिजनों का आरोप है कि लगातार हो रहे विवाद, धमकी और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर कनक पटेल ने कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल सिम्स बिलासपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा था। शनिवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

कनक पटेल की मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। उन्होंने फरहदा चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी तथा सख्त कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा लोगों को समझाइश देने में जुट गए। जहाँ लगभग 2 घंटे तक चले चक्काजाम के बाद समझाईश पर ग्रामीण शांत हुए, जिन्हें मामले में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

error: Content is protected !!
Letest
कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार