बिलासपुर

नेशनल क्रिकेट टीम में बच्चों का सलेक्शन कराने का झांसा देकर 70 लाख रुपए की ठगी…फरार आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – क्रिकेट में बच्चों का बेहतर कैरियर देखने वाले परिजनों के साथ कुछ आरोपियों ने धोखाधड़ी को अंजाम देकर नेशनल लेवल में सलेक्शन का झांसा दिया और 70 लाख रुपए हड़प लिए। मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था वही 1 और आरोपी फरार थी जिसे अब हिरासत में लिया गया है। ग़ौरतलब है कि प्रार्थिया राखी खन्ना निवासी वेयर हाउस रोड ने अपने बेटे आकाश खन्ना को दिसंबर 2021 को प्राइम क्रिकेट अकादमी बंगाली काली मंदिर ग्राउंड तोरवा में ज्वाइन कराया था जिसके कोच सन्नी दुआ थे, डायरेक्टर अंजुल दुआ और उसके पति सन्नी दुआ के द्वारा बच्चों को नेशनल लेवल पर क्रिकेट टीम में सलेक्शन दिलाने के सुनहरे सपने दिखाकर बच्चों एवं अभिभावकों से नगदी रकम एवं आरोपिया खुशबू सिंह के अकाउंट में ऑनलाइन ट्रांजैक्शन से करीब 70 लख रुपए प्राप्त कर धोखाधड़ी किया गया था रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद कर आरोपी सनी दुआ एवं अंजुल दुआ को गिरफ्तार किया गया था आरोपियां खुशबू सिंह प्रकरण में लगातार फरार चल रही थी जिसकी लगातार पता तलाश की जा रही थी इसी दौरान तोरवा पुलिस को सूचना मिली कि खुशबू सिंह को जरहाभाटा चौक के आस पास देखा गया है। मौके पर पहुंचकर खुशबू सिंह को हिरासत में लिया गया जिससे पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार करने पर आरोपिया के अकाउंट को सीज किया गया है आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक राहुल तिवारी थाना प्रभारी तोरवा , सहायक उप निरीक्षक विदेशी राम साहू आरक्षक अजय शर्मा ,महिला आरक्षक इफरानी,फूल कुमारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही

error: Content is protected !!
Letest
तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल... नया शैक्षणिक सत्र होगा शुरू VIDEO:- व्यापार विहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात…झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक... पत्रकार सुरक्षा कानून के पालन की मांग...आईजी, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, एफआईआर मामले में हो निष्प... बुजुर्ग महिला की 1.90 करोड़ की जमीन हड़पने के आरोपी को राहत नहीं...एफआईआर के बाद से चल रहा फरार, माम... बिलासपुर:- यात्री ट्रेनों में चोरी की वारदातों का खुलासा... अंतराज्यीय महिला चोर गिरोह की चार महिलाए... अवैध रेत उत्खनन का विरोध करने पर महिला संगठन की पदाधिकारियों से मारपीट.. सरपंच पति समेत कई पर मामला ... जीपीएम: अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़...6 आरोपी गिरफ्तार, 38 तोला सोना,1.5 किलो चांदी और स्कार्... कोटा: चरित्र शंका में युवक की पत्थर से कुचलकर हुई थी हत्या... चार आरोपी गिरफ्तार, बिलासपुर: सिरगिट्टी पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप, दो मासूम बच्चियों से दुष्कर्म मामले में लाप...