बिलासपुर

रफ़्तार का कहर :- तेज रफ़्तार बस ने बाइक सवार 2 युवकों को लिया चपेट में….मौके पर 1 की मौत दूसरा गंभीर

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – शनिवार को सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत काठाकोनी में हुए एक सड़क हादसे से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई है तो वहीं दूसरा जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है यह पूरा मामला शनिवार सुबह काठा कोनी के पास का बताया जा रहा है जहां बराही निवासी बाइक क्रमांक सी जी 10 ए के 9244 पेशन प्रो बाइक में राजेश राजपूत अपने दोस्त महेश दास के साथ बिलासपुर काम से निकले थे।

जहां वह दीपक किराना के सामने काठाकोनी पहुंचे ही थे की बिलासपुर की ओर से आ रही बस क्रं CG 10 G 5515 ने चपेट में ले लिया। बस की टक्कर इतनी जबरदस्त थी की मौके में ही राजेश राजपूत की मौत हो गई।

वही आसपास के लोगो ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से दोनो ही घायलो को सिम्स हॉस्पिटल भेजा। जहाँ जांच के बाद राजेश राजपूत को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

वही महेश दास को एडमिट किया गया है। जहाँ उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इधर घटना की शिकायत के बाद सकरी पुलिस ने आरोपी बस चालक के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द...