जांजगीर चाँपा

बाइक चोर गिरोह के 05 सदस्य आए पकड़ में,  नाबालिग भी शामिल था गिरोह में…..शौक पूरा करने देते थे बाइक चोरी को अंजाम

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा- जिले की अकलतरा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 6 बाइक जप्त की गई है वहीं गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है। इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक 26-27 अप्रैल की दरमियानी रात अकलतरा से बाइक चोरी हुई थी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 379 कायम किया था। जांच पड़ताल के दौरान बीते रोज 22 मई को अकलतरा पुलिस को सूचना मिली थी दो व्यक्ति बाइक को लटिया गांव में बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश रहे हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर आरोपियों की घेराबंदी की जिस दौरान हिमांशु श्रीवास निवासी उम्र 19 साल और अभिषेक सिंह उम्र 20 साल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपियों ने अपने साथी अमन के साथ चोरी करना बताया एवं एक बाइक को बिलासपुर रेलवे स्टेशन से चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों द्वारा अपने साथी चंद्र प्रकाश यादव उम्र 19 साल, बुर्गी शर्मा उम्र 18 साल के साथ मिलकर पामगढ़, अकलतरा बिलासपुर से स्कूटी, बुलेट, सुपर स्प्लेंडर पैशन प्रो, सीडी डीलक्स को चोरी करना स्वीकार किया आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत कार्यवाही करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। एक नाबालिक के खिलाफ भी वैधानिक कार्यवाही की गई है। अकलतरा थाना प्रभारी लखेश केंवट के मुताबिक ये चोर शौक पूरा करने बाइक चोरी किया करते थे। गिरोह के सदस्यों से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण कड़ी सामने आए हैं जिससे और भी खुलासे की उम्मीद है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी:- आवास और शौचालय योजना से वंचित भूमिहीन मजदूर ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार...ग्राम पंच... तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस...