राजनांदगांव

आईपीएल मैच में जारी है खुलेआम सट्टेबाजी, जिले में पुलिस हुई सक्रिय…. दो सट्टेबाजों से लाखों की सट्टा पट्टी सहित 53000 से अधिक नगद जब्त

रमेश राजपूत

राजनांदगांव– जिले में आईपीएल मैच के दौरान सट्टा खिलाने वालो पर पुलिस ने पैनी नज़र जमाई हुई है, जिसकी वजह से ही चिखली चौकी क्षेत्र में दो सट्टेबाजों को पकड़ा गया है। मिली जानकारी के अनुसारमुखबीर से सूचना मिली कि शहर के कई जगहो में आईपीएल क्रिकेट मैच में रूपये पैसे का दांव लगाकर सट्टा खिला कर अवैध कारोबार चल रहा है। जिस पर विभिन्न क्षेत्रो मे टीम बनाकर रवाना किया गया जिसमे सुंदरा गाँव में आईपीएल सट्टा खेला रहे राकेश देवांगन,निवासी चीख़ली और राजेश अग्निहोत्री, निवासी तुलसीपुर को आईपीएल सट्टा खेलाते हुये पाये जाने से 8 लाख की सट्टा पट्टी, नगद रकम 53100 रूपये, 10 नग मोबाईल, 1 लैप्टॉप, 2 मोटर सायकल को जप्त कर चीख़ली चौकी में अपराध पंजीबद्ध किया गया है। इस कार्य में चीख़ली चौकी प्रभारी उनि चेतन चंद्राकर,  सउनि रविशंकर पैंकरा, प्र. आ. बसंत राउ, रतिराम साहू, आरक्षक अविनाश झा, राकेश ध्रुव, सुशील राउत, विरेंद्र कुमार मंदावि तथा तकनीकी स्टाफ़ का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स...