बिलासपुर

फिल्मी स्टाईल में गाँजे की तस्करी…2 बाइकर्स से 5 लाख का गाँजा जब्त, बिना नंबर की पल्सर में निकले थे तस्करी करने

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – फिल्मी स्टाइल में महंगी बाइक में गांजे की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को सिरिगिट्टी पुलिस ने गिरफ़्तार लिया है। मिली जानकारी के अनुसार पूजा होटल नया बस स्टैण्ड के पास दो युवक बड़ी मात्रा में गांजा रखकर कही जाने के फिराकर में है। जिसपर पुलिस ने घेराबंदी कर उनका इंतजार कर रहे थे। तभी 02 पल्सर मोटर सायकल में युवक निकले जहाँ उन्हें पकड़ा गया। इस दौरान मध्यप्रदेश निवासी राजेन्द्र कुशवाहा और दीपांशु तिवारी रंगे हाथ पकड़े गए। जिसके कब्जे से 41.700 किलो गांजा बरामद किया गया है। जिसकी कीमत 5 लाख बताई जा रही है। बताया जा रहा है की आरोपीं कोरापुट (उडीसा) से सीधी मध्यप्रदेश अवैध गांजा लेकर जा रहे थे। तभी सिरगिट्टी पुलिस ने उन्हे दबोच लिया। इधर मामले में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी निरीक्षक पौरूष पुर्रे, सउनि नवीन दुबे, प्र.आर. शोभित केवट आरक्षक अफाक खान, विरेन्द्र राजपूत, विरेन्द्र साहू, अशोक कोरम, अभिजीत डाहिरे, बृजनदंन साहू एवं संजय यादव की अहम भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
ट्रेन में ऐसे उड़ाते थे लाखों के जेवर... 'पेपर गैंग' के 6 शातिर चढ़े आरपीएफ-जीआरपी के हत्थे, 2.74 ला... VIDEO रतनपुर:- इंस्टाग्राम रील ने पहुंचाया सलाखों तक! अदरौली पकड़ने का वीडियो वायरल, साइबर ट्रेसिंग ... सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज कोटा की नई कार्यकारिणी घोषित, ठाकुर प्रेम सोमवंशी बने अध्यक्ष, समाज हित और... 20 महीने से न किराया, न ट्रक... 44 लाख बकाया, कारोबारी की शिकायत पर मामला दर्ज बिलासपुर:- राह चलते युवक को लिफ्ट देना पड़ा महंगा... कॉलेज जा रहे छात्र से मारपीट कर बाइक, मोबाइल और... रतनपुर :- घर में सो रही 9 साल की मासूम पर काल बनकर टूटा करैत, डसने से थम गई सांसे, चीख-पुकार के बीच ... बिलासपुर:- होटल के बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी.. मोबाइल में मिला आखिरी संदेश पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग... अश्लील वीडियो के दम पर 10 लाख उगाही की कोशिश, एक युवती ने दूसरी युवत... जिस पर था भरोसा, वही निकला चोर! 70 लाख समेटकर फरार रसोइया और साथी नागपुर से गिरफ्तार। पति की गला घोंटकर कर हत्या...शराब, मुआवजे की रकम और घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पत्नी ने दो नाबालिगों स...