बिलासपुर

अवैध रूप से खनिज उत्खनन और परिवहन के मामलों पर हुई कार्रवाई….20 वाहनों को किया गया जब्त,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में खनिज विभाग , राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के द्वारा खनिजो के अवैध उत्खनन परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। खनिज एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा 13 और 14 मार्च को सरकंडा , रतखण्डी , पौसरा एवं सिविल लाईन क्षेत्रों में खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की लगातार जांच की गई तथा बिना वैध अभिवहन पास के खनिज परिवहन करने पर अवैध रेत परिवहन के 10 , चूनापत्थर के 04 मामलों सहित कुल 14 मामलों पर कार्यवाही करते हुए 08 ट्रैक्टर , 06 हाईवा जप्त कर थाना कोटा , थाना सरकण्डा एवं थाना सिविल लाईन में सुरक्षार्थ रखा गया है । अनुविभागीय अधिकारी तखतपुर के द्वारा भी मुरू क्षेत्र में अवैध मुरूम उत्खनन के प्रकरण दर्ज करते हुए 06 वाहनों को जप्त कर दिनांक 03.03.2024 को प्रकरण बनाया गया था ।

जिस पर अवैध मुरूम उत्खननकर्ताओं पर अपर कलेक्टर द्वारा अर्थदण्ड राशि रू . 75,000 / – आरोपित कर जमा कराया गया है । जिला बिलासपुर अंतर्गत अरपा नदी में सेन्दरी , कोनी , मंगला , घुटकु , निरतु कछार , लोफंदी , तुरकाडीह को अवैध रेत खनन हेतु संवेदनशील मानते हुए रेत उत्खनन प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया गया है । खनिज अमला द्वारा रेत उत्खनन हेतु प्रतिबंधित क्षेत्रों पर पुलिस एवं खनिज विभाग द्वारा सतत निरीक्षण किया जा रहा है । उक्त क्षेत्र से यदि अवैध रेत उत्खनन / परिवहन के मामले दर्ज होने पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी ।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द...