रतनपुर

गुप्त नवरात्र प्रारंभ…. माँ महामाया मंदिर रतनपुर में सजा दरबार, विशेष कृपा पाने श्रद्धालुओं की उमड़ रही भीड़

जुगनू तंबोली

रतनपुर – धार्मिक नगरी रतनपुर स्थित मां महामाया मंदिर में आषाढ़ शुक्ल गुप्त नवरात्रि महोत्सव आज से प्रारंभ हो गया। महामाया मंदिर में नवरात्र के पहले दिन विशेष पूजा अर्चना के साथ घटस्थापना सप्तषती पाठ सहित विभिन्न अनुष्ठान भी शुरू हुए जो 15 जुलाई तक चलेंगे । प्राचीन आदि शक्ति मां महामाया देवी मंदिर में आज से आषाढ़ गुप्त नवरात्रि प्रारंभ हो गई है जो 6 जुलाई से 15 जुलाई तक मनाई जाएगी,

नवरात्रि पर मंदिर की आकर्षक सजावट की गई है। महामाया मंदिर में सुबह घट स्थापना कर विशेष पूजा अर्चना की गई। मंदिर के गर्भ गृह मे मुख्य ज्योति कलश प्रज्जवलित की गई। इसके साथ ही मंदिर परिसर में दुर्गा सप्तषती पाठ प्रारंभ हुआ। नवरात्र के अष्टमी को महाष्टमी पूजन व हवन और पूर्ण आहुती की जाएगी।

वही मां महामाया ट्रस्ट के द्वारा नवरात्र के समापन के दिन कन्या भोज और सामूहिक प्रसाद का वितरण भी किया जायेगा। नवरात्र के दौरान सुबह 6 बजे प्रभात आरती व शाम 7 बजे से महाआरती होगी। मां दुर्गा का आशीर्वाद पाने के लिए वैसे तो सभी दिन मां का ध्‍यान लगाना चाहिए, लेकिन कुछ दिन ऐसे होते हैं,‍ जिनमें पूजा करने से विशेष फल मिलता है। जैसे साल में पड़ने वाली चैत्र और शारदीय नवरात्र।

इनके अलावा साल में दो नवरात्र और होते हैं, जिनका बहुत कम लोगों को ज्ञान है। जो आषाढ़ और माघ मास में गुप्त नवरात्र के रूप में मनाया जाता है । कहा जाता है कि गुप्‍त नवरात्र तंत्र विद्या में विश्वास रखने वालों के लिए बहुत खास होती है। गुप्त नवरात्रि में तांत्रिक सिद्धियां प्राप्त की जाती है।

error: Content is protected !!
Letest
चाकूबाजी: पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, गंभीर चोट लगने से युवक हुआ घायल, सिम्स में उपचार जा... मुंगेली में आईजी रामगोपाल गर्ग का दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण...लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के निर... पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष... कुल्हाड़ी-डंडों से जानलेवा हमला करने वाली महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार स्पा सेंटर के बाहर हवाई फायरिंग...घटना से मचा हड़कंप, दो आरोपी गिरफ्तार, एक पिस्टल और एक एयरगन जब्त बिलासपुर: एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई.... 2.06 करोड़ का बैंक घोटाला, बिल्हा एसबीआई की पूर्व क... ट्रेलर ने मोपेड सवार दंपति को लिया चपेट में...पत्नी की मौके पर दर्दनाक मौत,पति घायल बिलासपुर रेफर, बिलासपुर: स्कूल समय में फिर बदलाव...नया आदेश जारी, जानिए अब किस समय लगेंगी कक्षाएं, अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन 1 अप्रैल तक... छत्तीसगढ़ में फिर पकड़ी गई गांजे की बड़ी खेप...137 किलो अवैध गांजा जब्त, 8 तस्कर गिरफ्तार, 2 कार भी ... राज्यस्तरीय दोपहिया वाहन चोर गिरोह का हुआ बड़ा खुलासा... विभिन्न क्षेत्रों से चोरी किये गए 31 मोटरसाइ...