बिलासपुर

फिर न्यायधानी में एक मासूम बनी दरिंदे की शिकार, चाकू दिखाकर मासूम से दुष्कर्म….. ऐसी विकृत मानसिकता क्या हुआ समाज को ?

रमेश राजपूत

बिलासपुर- शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र से सामने आई इस खबर ने सोचने पर मजबूर कर दिया है कि समाज मे विकृत मानसिकता वाले लोग किसी भी हद तक जा सकते है। लगातार हो रही इन वारदातों से जहाँ एक वर्ग इतने आक्रोश में है कि आरोपियों को फांसी देने की मांग कर रहे है तो वही कुछ ऐसे लोग भी है जो विकृत मानसिकता के अधीन है, जिसके पीछे पारिवारिक संस्कार का न होना बड़ी वजह है। इस दुष्कर्म की वारदात में भी पड़ोस में रहने वाले आरोपी ने 8 साल की बच्ची को अकेला देखकर मौके का फायदा उठाया और चाकू की नोक पर दुष्कर्म कर फरार हो गया है। आरोपी भोला साहू की इस करतूत की जानकारी बच्ची ने अपने परिजनों को दी और फिर परिजनों ने सरकंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, वही इस घटना की जानकारी लगते ही पुलिस प्रशासन आरोपी की सरगर्मी से तलाश में जुट गई है।

सोशल साइट्स और टीवी चैनल की भूमिका

इन दिनों टीवी चैनल्स और सोशल साइट्स सीधे आपके घर से आपके दिमाग को अपने वश में कर रहे है। चाहे वह कोई सीरियल हो या विज्ञापन या वेबसाइट सभी मे ऐसा माहौल और आधुनिकता परोसी जा रही है कि कोई चाह कर भी इन्हें नकार नही सकता, उनके लिए तो यह कमाई का जरिया है और जनता के लिए मनोरंजन का माध्यम इसी बीच मे परोसी जा रही है गंदगी, जो बच्चों और बड़ो दोनों को कुसंस्कारित कर रही है, जिसका खामियाजा पूरे समाज को खासकर महिलाओ को भुगतना पड़ रहा है। माँ बाप और उस परिवार की जिम्मेदारी है कि वह अपने बच्चे को क्या शिक्षा देती है कैसे संस्कार देती है, देवी को पूजने वाले देश मे देवी के अंश को ही कुचला जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द...