कोटा

कोटा में कांग्रेस का चक्काजाम…. ग्रामीण क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं को लेकर जताया गया आक्रोश,

जुगनू तंबोली

कोटा – क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को लेकर कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को कोटा नगर के नाका चौक पर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। हालात को देखते हुए एडिशनल एसपी अर्चना झा, कोटा एसडीओपी नूपुर उपाध्याय और थाना प्रभारी समेत पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में बिजली की अघोषित कटौती से आमजन बेहद परेशान है। वहीं किसानों को सोसायटियों में खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही, जिससे कृषि कार्य प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार के संरक्षण में खाद की कालाबाजारी हो रही है।

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि अमाली, बिल्लीबंद और श्रीपारा के ग्रामीणों को सड़क निर्माण का आश्वासन कई बार दिया गया, लेकिन कार्य अब तक शुरू नहीं हुआ। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और पीडब्ल्यूडी विभाग की उदासीनता के कारण लोगों को भारी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि कोटा रेलवे स्टेशन से नाका चौक तक बनने वाली मुख्य सड़क का निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया है। ठेकेदार की लापरवाही से सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। धूल और डस्ट से स्थानीय लोग परेशान हैं।

साथ ही सड़क के दोनों ओर स्थायी और अस्थायी बेजाकब्जा हटाने में विभाग गंभीर नहीं है, जबकि मुआवजा राशि पहले ही वितरित की जा चुकी है। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़क, बिजली और खाद की समस्या का निराकरण नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। प्रदर्शन के कारण घंटों तक यातायात प्रभावित रहा।

error: Content is protected !!
Letest
घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर,