रतनपुर

रतनपुर:- घर में मिली 65 वर्षीय बुजुर्ग की लाश…मौत की वजह अज्ञात…पुलिस जुटी जांच में,

जुगनू तंबोली

रतनपुर – ग्राम पोड़ी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव के 65 वर्षीय हरि प्रसाद तिवारी, पिता स्व. केशव प्रसाद तिवारी का शव उनके ही घर के कमरे में कुर्सी पर पड़ा मिला है, मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पत्नी आंख के ऑपरेशन के सिलसिले में एक माह से अपनी बेटी के घर रह रही थी, जबकि हरि प्रसाद घर में अकेले ही रह रहे थे। बताया जा रहा है कि मृतक की छह बेटियां हैं, जो समय-समय पर उनसे संपर्क करती थीं। बीते कुछ दिनों से परिजन लगातार कॉल कर रहे थे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

संदेह होने पर उन्होंने पड़ोसियों से संपर्क किया। पड़ोसी जब घर के पास पहुंचे तो वहां से बदबू आ रही थी। सूचना मिलने पर जब दरवाजा खोला गया, तो हरि प्रसाद का शव कुर्सी पर पड़ा मिला, और शरीर सड़ने की कगार में पहुँच चुका था। पुलिस को सूचना दी गई, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर यह मामला स्वाभाविक मृत्यु का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द...