रतनपुर

बाल योगी बलरामपुरी पहुंचे रतनपुर….51 शक्तिपीठों की यात्रा के क्रम में पहुँचे माँ महामाया धाम, हुआ भव्य स्वागत

जुगनू तंबोली

रतनपुर – राजस्थान निवासी बाल योगी बलरामपुरी संत, जो 22 मई 2023 को 12 ज्योतिर्लिंग और चार धाम की यात्रा का संकल्प लेकर घर-परिवार त्याग चुके हैं, अब 51 शक्तिपीठों की पदयात्रा पर निकले हैं। इस अभियान के अंतर्गत वे देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर रहे हैं। इसी क्रम में वे आज छत्तीसगढ़ के रतनपुर स्थित सिद्ध शक्ति पीठ मां महामाया देवी मंदिर पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। बाल योगी ने रतनपुर मंदिर परिसर में आज विश्राम किया और बताया कि वे कल सुबह मां महामाया देवी के दर्शन कर अमरकंटक के लिए प्रस्थान करेंगे। उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल धार्मिक नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता से भी जुड़ी हुई है। वे जहां भी जाते हैं, वहां लोगों को गौ माता की सेवा और संरक्षण के लिए प्रेरित करते हैं।

बाल संत ने कहा, “मैंने अपना जीवन गौ माता को समर्पित कर दिया है। मेरी यह पदयात्रा गौ माता के सम्मान, अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का माध्यम है।” करीब बारह वर्षों की इस पदयात्रा में अभी तक उन्हें दो वर्ष छह माह का समय हो चुका है। वे पैदल चलते हुए देश के कोने-कोने में शक्तिपीठों और धार्मिक स्थलों के दर्शन कर रहे हैं। उनकी यह आध्यात्मिक यात्रा उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में सम्पन्न होगी। रतनपुर आगमन पर स्थानीय श्रद्धालुओं और मंदिर समिति द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। उनके आगमन से मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी और भक्तों ने बाल संत से आशीर्वाद प्राप्त किया।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द...