मस्तूरी

मस्तूरी: अकेली महिला के घर घुसकर छेड़छाड़…शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार,

उदय सिंह

बिलासपुर – मस्तुरी थाना क्षेत्र के ग्राम रिस्दा में एक महिला से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।मिली जानकारी के अनुसार, 11 जुलाई को महिला अपने घर में अकेली थी, तभी ग्राम रिस्दा निवासी यश सिंह चौहान 27 वर्ष पंखा बनाने के बहाने उसके घर में घुसा और छेड़छाड़ की। महिला द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण पीड़िता ने तत्काल किसी को नहीं बताया, लेकिन 14 जुलाई को उसने घटना की जानकारी फोन पर अपने पति को दी। पति के 17 जुलाई को घर लौटने के बाद वह महिला को लेकर थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी यश सिंह चौहान को उसके घर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर 18 जुलाई को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

error: Content is protected !!
Letest
15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त