बिलासपुर

दुष्कर्म का फरार आरोपी उत्तरप्रदेश से किया गया गिरफ्तार….नाबालिग को झांसा देकर ले गया था भगा

भुनेश्वर बंजारे

बिलासपुर- नाबालिग लड़की से दुष्कर्म कर इनामी फरार आरोपी को तोरवा पुलिस ने पकड़ने में सफ़लता पाई है। पुलिस ने आरोपी को उत्तर प्रदेश से उसकी मां के साथ गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार लालखदान संतन नगर तोरवा निवासी सोनू दुबे के खिलाफ़ प्रार्थिया ने अपनी मां के सहयोग से नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने की तोरवा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद से तोरवा पुलिस आरोपियों की तलाश सरगर्मी से कर रही थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली की आरोपी उत्तर प्रदेश में अपनी बहन के यहां रुका हुआ है। जिसपर तत्काल पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तोरवा पुलिस ने टीम रवाना की।

जिन्होंने मौके पर दबिश देकर जिला, बांदा उत्तर प्रदेश में आरोपी के बहन के घर से आरोपी सोनू दुबे और उसकी मां ब्रिज बाई को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेजा गया है उक्त कार्यवाही में तोरवा थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह एवं सहायक उप. निरीक्षक भरत लाल राठौर राकेश टांडे,आरक्षक 196 धर्मेंद्र साहू,महिला आरक्षक इरफानी का विशेष सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द...