मस्तूरी

सड़क निर्माण में मनमानी या भ्रष्टाचार ?… मस्तूरी जनपद क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की सड़क गुणवत्ता पर उठे गंभीर आरोप,

उदय सिंह

बिलासपुर – जनपद पंचायत मस्तूरी क्षेत्र में बन रही सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने गंभीर आपत्ति जताई है। इस संबंध में जनपद सदस्य मेनका सुमित्रा जगत द्वारा कलेक्टर बिलासपुर को लिखित शिकायत सौंपी गई है, जिसमें निर्माण कार्य में भारी अनियमितताओं का आरोप लगाया गया है। शिकायत पत्र में उल्लेख किया गया है कि ग्राम पंचायत अमागांव के आश्रित ग्राम आमाकोनी में लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई जा रही।

सड़क गुणवत्ता विहीन है। आरोप है कि निर्माण के दौरान पानी का छिड़काव पर्याप्त मात्रा में नहीं किया गया, जिससे सड़क की मजबूती प्रभावित हो रही है। इसके अलावा मिट्टी की मात्रा भी मानक से कम डाली गई है। गंभीर आरोप यह भी है कि लाल मुरुम की जगह गांव की सामान्य मिट्टी का उपयोग किया गया, जो तकनीकी रूप से गलत है।

वहीं नाली निर्माण में भी भारी मात्रा में घटिया सामग्री और कम गुणवत्ता वाली सीमेंट का उपयोग किए जाने की बात सामने आई है। शिकायत के साथ ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों के सामने आने से स्पष्ट है कि यह मामला जनहित से जुड़ा हुआ है। ग्रामीणों ने मांग की है कि निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण सुनिश्चित किया जाए। इस पूरे मामले ने लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस शिकायत पर क्या कदम उठाता है।

error: Content is protected !!
Letest
शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ...