बिलासपुर

भूपेश के पुत्र मोह में कांग्रेस सड़कों पर, भाजपा ने किया कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश :- अमर अग्रवाल

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कांग्रेस द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के समर्थन में किए जा रहे प्रदर्शन पर भाजपा ने तीखा हमला बोला है। नगर विधायक व पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि भूपेश बघेल ने पुत्र मोह में पूरी कांग्रेस को सड़कों पर उतार दिया है। उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस स्पष्ट करे कि चैतन्य बघेल पार्टी में किस पद पर हैं, जिनके लिए पूरी पार्टी आंदोलन कर रही है। अमर अग्रवाल ने कहा कि यह पहला उदाहरण नहीं है, जब पुत्र मोह में किसी नेता ने स्वयं के साथ पूरी पार्टी को भी बर्बादी की ओर ले जाया हो। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह भ्रष्टाचारियों को बचाने प्रदेश की जनता को परेशान कर रही है और आर्थिक नुकसान भी पहुंचा रही है, जिसे जनता स्वीकार नहीं करेगी। कोल ब्लॉक आवंटन के मुद्दे पर भाजपा ने कांग्रेस के झूठ को उजागर करते हुए कई दस्तावेज जारी किए। अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में छत्तीसगढ़ को दस जनपथ का चारागाह बना दिया था। शराब, कोयला, चावल, गोठान और पीएससी घोटालों में प्रदेश की संपत्ति को जमकर लूटा गया। अब जब कानून के तहत कार्रवाई हो रही है, तो कांग्रेस इसे राजनीतिक रंग देकर भटका रही है। उन्होंने कहा कि कोल ब्लॉक आवंटन पर कांग्रेस का झूठ बार-बार बेनकाब हो रहा है। 2010 में जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, तब हसदेव अरण्य क्षेत्र को गो एरिया घोषित किया गया। उसी कांग्रेस शासन में 23 जून 2011 को तारा परसा ईस्ट और कांटे बेसन ब्लॉक खोलने का प्रस्ताव रखा गया। भूपेश सरकार ने ही 2019 में पर्यावरण स्वीकृति की सिफारिश की, जबकि 2021 से 2023 के बीच वन स्वीकृतियों की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई गई। अमर अग्रवाल ने कहा कि राजस्थान सरकार के तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खुद कोल ब्लॉक आवंटन के लिए पत्र लिखे थे और भूपेश बघेल ने स्वीकृतियां दिलाईं। 2022 में गारे पेलमा सेक्टर-2 खदान को लेकर भी भूपेश सरकार की संलिप्तता साफ नजर आती है। पत्रकार वार्ता में श्री अग्रवाल ने कांग्रेस से तीन सवाल पूछे—क्या कांग्रेस मनमोहन सिंह सरकार के कोल आवंटन निर्णयों पर माफी मांगेगी? क्या भूपेश बघेल यह घोषणा करेंगे कि अब कांग्रेस कभी बिजली का उपयोग नहीं करेगी, क्योंकि स्वयं यह कह चुके हैं कि विरोध करने वाले अपने घर की बिजली बंद कर दें। क्या कांग्रेस हर अपराधी के पक्ष में ऐसे ही खड़ी होगी, जैसे आज पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे के लिए हुई है?वार्ता के दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस दोहरे मापदंड अपना रही है और झूठ का सहारा लेकर जनता को गुमराह कर रही है। पत्रकार वार्ता में भाजपा शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, जिला कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि, मीडिया प्रभारी प्रणव शर्मा, समदरिया किशोर राय एवं दुर्गेश पांडे मौजूद थे।

error: Content is protected !!
Letest
कोटा : नेवरा गांव में बकरी चोरी, रात में ताला तोड़कर 13 बकरियां ले गए चोर, मधुबन चौक पर अधेड़ से मारपीट कर लूट... घायल हालत में घंटों मदद का इंतजार, बिलासपुर:- हाईवे किनारे खड़े ट्रेलर में मिली ड्राइवर की लाश....संदिग्ध मौत की जांच में जुटी पुलिस, चकरभाठा:- तालाब में नहाने गए कॉलेज छात्र की डूबने से हुई मौत, बचाने उतरे दो भाई बाल-बाल बचे। सकरी में दिनदहाड़े मोबाइल झपटमारी...एक्टिवा सवार दो युवक फरार, रायगढ़: सीतापुर ब्लाइंड मर्डर का खुलासा.... मामूली विवाद में दोस्त बना कातिल, पुलिस ने आरोपी को दबोच... शराबी बेटे की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने वाले पिता-भाई गिरफ्तार... बेलगहना पुलिस ने सुलझाया मामल... तालाब में समा गईं दो मासूम ज़िंदगियां... अर्जुनी गांव में 2 बहनों की मौत से पसरा मातम एनटीपीसी स्टेज-3 के ठेका कर्मचारी की संदिग्ध मौत...एमजीआर रेल लाइन पर मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पदोन्नति सूची में वरिष्ठता विवाद: हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग को दिया निराकरण का निर्देश