कोटा

कोटा: बुजुर्ग आदिवासी की लाठी से पीट-पीटकर हत्या, मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक पर आरोप…पुलिस तलाश में जुटी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना कोटा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चांदापारा, खरगहनी में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां रहने वाले 70 वर्षीय बुजुर्ग आदिवासी इतवार सिंह धनुहार की लाठी से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हमला एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक द्वारा किया गया, जो वारदात के बाद से फरार है। पुलिस को घटना की सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई। एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि हमलावर ने लकड़ी की लाठी से मृतक पर वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कोटा थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं, जो संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। अभी तक आरोपी का सुराग नहीं मिल पाया है, लेकिन जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मर्ग जांच के आधार पर हत्या का प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। इस हृदयविदारक घटना से गांव में शोक का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है और मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर : जंगल में मौत का करंट जाल! 300 मीटर तार में दौड़ाया 11 KV करंट... शिकारियों ने बिछाया खतरनाक... पचपेड़ी: बच्चों के निवाले पर चोरों का हाथ... स्कूल का ताला तोड़कर 350 किलो चावल और गैस सिलेंडर पार, ... बिलासपुर में बागेश्वर धाम मातृशक्ति मंडल द्वारा भव्य दीपोत्सव का आयोजन, घोंघा बाबा मंदिर परिसर दीपों... आवारा मवेशियों को लेकर विवाद के बाद किसान ने खाया जहर...इलाज के दौरान मौत, मवेशियों को बचाने में फिसली बाइक... पीछे से पिकअप ने कुचला, इलाज के दौरान युवक की मौत VIDEO पचपेड़ी:- ओखर की गौशाला में व्यवस्था की खुली पोल..चारा-पानी के अभाव में 23 से अधिक गौवंश की मौ... फूल तोड़ रही महिला को घेरकर लूटी सोने की चेन... राउरकेला उड़ीसा से दबोचे गए दो फरार आरोपी, कूलर में करंट लगने से 16 वर्षीय नाबालिग की मौत..पानी पीने के लिए ग्लास उठाने के दौरान हुआ दर्दनाक हा... पचपेड़ी:- रक्षाबंधन से पहले मातम, कदम के पेड़ पर झूलती मिली युवक की लाश तोरवा के दो फरार आरोपियों पर पुलिस ने घोषित किया 5 हजार नगद इनाम... सूचना देने वालों की पहचान रहेगी ...