छत्तीसगढ़मस्तूरी

ज्यादा कीमत पर खाद्यान बेच हितग्राहियों को लूट रहे सेल्समैन, हितग्राहियों से करते हैं दुर्व्यवहार

विक्रेता द्वारा गरीब हितग्राही के खाद्यान में ही डाला जा रहा डाका

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सरकार गरीबों को सस्ते मूल्य पर अनाज, शक्कर, मिट्टी तेल उपलब्ध करा रही है. सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना पर सरपंच और सेल्समैन उनके कर्मचारियों ही पलीता लगा रहे हैं. इससे लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है. पूरा मामला मस्तूरी जनपद के ग्राम पंचायत कर्रा का हैं. जहां चल रहे शासकीय उचित मूल्य की दुकान में हितग्राहियों को मिलने वाली राशन में भारी अनियमितता बरती जा रही हैं. जब राशन वितरण कर रहे कर्मचारी शक्कर को 20 प्रति किलो और मिट्टी तेल (केरोसीन) 40 प्रति लीटर के दर से बेच रहा है, जबकि निर्धारित कीमत कम है.
ये शिकायते भी यहाँ आम है कि सेल्समेन हितग्राहियो का राशन कार्ड और पैसा अपने पास जमा करवा लेता है और घंटों विलम्ब से दुकान खोलता है जिसके चलते सभी हितग्रही सुबह से भूखे प्यासे सेल्समैन का इंतजार घंटों करते रहते है ।
वहीं कई हितग्राहियों से राशन कार्ड में नाम जुड़वाने के लिए पैसा भी लिया गया है. इतना ही नहीं इलेक्ट्रॉनिक तौल को भी वह अपने घर ले कर चला जाता है।
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सरकार गरीब लोगों को सस्ते मूल्य पर अनाज उपलब्ध करा रही है, लेकिन कर्रा में इसका पालन नहीं हो रहा है. राशन दुकान का संचालन का जिम्मा सरपंच द्वारा गांव के ही मनोज कौशिक को दिया गया है. विक्रेता द्वारा गरीब हितग्राही के खाद्यान में ही डाका डाला जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द...