बिलासपुर

कूलर का प्लग लगाते समय करंट लगने से 14 वर्षीय छात्रा की दर्दनाक मौत

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के कोनी थाना अंतर्गत सेमरताल गांव में एक दर्दनाक हादसे में 14 वर्षीय छात्रा की जान चली गई। शुक्रवार सुबह कक्षा आठवीं की छात्रा दीपा धीवर को कूलर का प्लग लगाते वक्त करंट लग गया, जिससे वह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ी। आनन-फानन में परिजनों ने उसे सिम्स अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका दीपा धीवर, सेमरताल निवासी रमेश धीवर की बेटी थी। वह कक्षा आठवी की छात्रा थी और रोज की तरह शुक्रवार को सुबह 9 बजे के आसपास वह घर में सामान्य कामकाज में जुटी हुई थी। इसी दौरान गर्मी से राहत पाने के लिए उसने कूलर चालू करने की कोशिश की और प्लग में हाथ लगाते ही वह करंट की चपेट में आ गई।परिजन तत्काल उसे लेकर सिम्स अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कोनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द...