बिलासपुर

तालाब किनारे चल रहे जुए के फड़ में पुलिस ने की छापेमारी… मौके से 5 जुआरी गिरफ्तार, कब्जे से नगदी और ताशपत्ती जब्त,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सरकण्डा पुलिस ने रविवार रात ग्राम बैमा नगोई स्थित नए तालाब के पास चल रहे जुए पर दबिश देकर पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से कुल 11,280 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश जप्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में जुआ व सट्टा पर रोक लगाने विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम बैमा तालाब किनारे शेड के नीचे कुछ लोग ताश पत्ती से हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तत्काल रेड कार्रवाई की गई। पुलिस की दबिश के दौरान कुछ जुआरी भाग निकले, जबकि पाँच आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में नरेश साहू 20 वर्ष निवासी रामनगर सरकण्डा, अरेन साहू 20 वर्ष निवासी डबरीपारा सरकण्डा, जागेश्वर यादव 36 वर्ष और दिलीप सूर्यवंशी 40 वर्ष निवासी स्कूलपारा बैमा तथा संजू यादव 40 वर्ष निवासी पाठक मोहल्ला बैमा शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द...