रतनपुर

“एक वृक्ष माँ के नाम” को लेकर भावनात्मक पहल…कारगिल विजय दिवस एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न,

जुगनू तंबोली

रतनपुर – शासकीय महामाया महाविद्यालय, रतनपुर में कारगिल विजय दिवस के पावन अवसर पर एक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर “एक वृक्ष माँ के नाम” की विशेष पहल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और मातृत्व सम्मान का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “कारगिल विजय दिवस न केवल हमारे सैनिकों की वीरता और बलिदान की याद दिलाता है, बल्कि यह हमें प्रेरित करता है कि हम अपने जीवन में भी देश और समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाएँ। वृक्षारोपण उसी कर्तव्य का हिस्सा है।”उन्होंने विशेष रूप से “एक वृक्ष माँ के नाम” की भावना को आत्मसात करते हुए कहा कि “माँ हमें जीवन देती है और वृक्ष प्रकृति के माँ जैसे होते हैं। जब हम माँ के नाम पर एक वृक्ष लगाते हैं, तो वह हमारी कृतज्ञता, भावनात्मक जुड़ाव और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक बन जाता है।”प्राचार्य डॉ. डी. डी. कश्यप ने अपने उद्बोधन में कहा कि

“कारगिल विजय दिवस पर वृक्षारोपण कर हम एक साथ दो पुनीत कार्य कर रहे हैं शहीदों की स्मृति को नमन और धरती माँ के संरक्षण का संकल्प। यह विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणादायी पहल है।”इस कार्यक्रम में महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के सदस्य, नगर के पार्षदगण, सभी प्राध्यापकगण, अधिकारी – कर्मचारी, एवं छात्र-छात्राएँ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाया। कार्यक्रम के अंत में प्रो. देवलाल उइके ने सभी गणमान्य अतिथियों, उपस्थितजनों एवं महाविद्यालय परिवार का आभार प्रदर्शन किया तथा कहा कि “वृक्षारोपण केवल एक दिन का कार्य नहीं है, यह एक दीर्घकालिक संकल्प है, और ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ जैसी भावनात्मक पहल इसे जन-जन तक पहुँचा सकती है।”

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द...