छत्तीसगढ़बिलासपुर

पानी की समस्या देख मेयर पहुँचे पंप हाऊस टैंकर से समय पर पानी सप्लाई करने के निर्देश

उन्होंने व्यर्थ में किसी भी परिस्थिति में पानी व्यर्थ न बहे इसका ध्यान रखने के भी निर्देश दिए

सत्याग्रह डेस्क

शहर में पानी की बढ़ती समस्या को देखते हुए मेयर किशोर राय ने बुधवार को पंप हाऊस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शहर में पानी सप्लाई की समस्या पर तत्काल टैंकरों से पानी उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए।
पंप हाऊस पहुँच कर मेयर किशोर राय ने सबसे पहले उपस्थिति रजिस्टर और कंप्लेन रजिस्टर का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने टैंकरों की संख्या और पानी समस्या से प्रभावित स्थनों की जानकारी ली। कर्मचारियों ने 31 टैंकरों से शहर में जल आपूर्ति करने की बात कही। मेयर किशोर राय ने कहा कि शहर में पानी की दिक्कतें बढ़ती जा रही है, जिन क्षेत्रों में पानी की समस्या ज्यादा है ऐसे जगहों में टैंकरों से पानी की सप्लाई प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। मेयर श्री राय ने जल आपूर्ति के लिए समय पर मोटर चालू और बंद करने की बात कही। इस दौरान उन्होंने मोटर खराब होने और पाइप लाइन लीकेज संबंधित समस्या होने पर तत्काल मरम्मत करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने व्यर्थ में किसी भी परिस्थिति में पानी व्यर्थ न बहे इसका ध्यान रखने के भी निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने शहर वाशियों से पानी बचाने और बर्बादी रोकने की अपील की। निरीक्षण के दौरान जल विभाग के उप अभियंता और कर्मचारी उपस्थित थे।

रेलवे क्षेत्र में पानी सप्लाई के लिए की डीआरएम से बात

रेलवे क्षेत्र के कन्सट्रक्सन कालोनी में भी पानी की आपूर्ति के लिए लोंगों ने मेयर से संपर्क किया था। निगम में टैंकर कम होने की समस्या को देखते हुए मेयर ने डीआरएम से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने रेलवे क्षेत्र में अपने संसाधनों से पानी सप्लाई करने की बात कही।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द...