बिलासपुर

बिलासपुर:- घर बैठे नौकरी का झांसा देकर युवती से 2.82 लाख की ठगी…सकरी थाना में मामला दर्ज

रमेश राजपूत

बिलासपुर – साइबर ठगों ने घर बैठे जॉब देने के नाम पर एक युवती से 2 लाख 82 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़िता की शिकायत पर थाना सकरी पुलिस ने वर्षा बंजारे और सिद्धार्थ अरविंद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, सकरी निवासी युवती जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है, ने बताया कि 23 जुलाई से 25 जुलाई 2025 के बीच एक मोबाइल एप ‘JobDay’ के माध्यम से वह ठगी का शिकार हुई। लूडो खेलते समय एप का विज्ञापन देखकर उसने उसे डाउनलोड किया, जहां वर्क फ्रॉम होम के तहत रजिस्ट्रेशन किया गया। इसके बाद व्हाट्सएप नंबर से वर्षा बंजारे नामक महिला और टेलीग्राम पर @siddharthaaravind1 नामक यूजर ने उससे संपर्क किया। पहले कुछ टास्क देकर छोटे अमाउंट लौटाए गए ताकि विश्वास बनाया जा सके। फिर धीरे-धीरे बड़े अमाउंट जमा कराने के लिए कहा गया। युवती ने अलग-अलग किश्तों में अपने व अपनी मां के बैंक खातों से कुल 2,82,000 रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब रकम वापस नहीं मिली और संपर्क टूट गया, तब उसे ठगी का एहसास हुआ। परिजनों को बताने के बाद उसने सकरी थाना में लिखित शिकायत दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 66D-LCG, 318(4)-BNS के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द...