जांजगीर चाँपा

प्रेम प्रसंग में प्रेमी ने प्रेमिका के पति को उतारा मौत के घाट….मौका पाकर गैती से किया ताबड़तोड़ हमला, आरोपी प्रेमी फरार

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम कोटमीसोनार में रविवार को दोपहर एक हृदय विदारक घटना सामने आई, जहां प्रेम-प्रसंग के चलते एक युवक ने महिला के पति की गैती से हमला कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान अमरनाथ केवट के रूप में हुई है, जबकि आरोपी प्रेमी वारदात के बाद मौके से फरार हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर करीब 2 बजे आरोपी युवक स्कूटी से गांव पहुंचा और मौका पाकर अमरनाथ पर गैती से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अमरनाथ को परिजनों द्वारा उपचार हेतु तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलते ही अकलतरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या में प्रयुक्त गैती को बरामद कर लिया। प्रारंभिक जांच में मामला महिला के प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया कि मृतक की पत्नी और आरोपी के बीच पुराने संबंध होने की जानकारी सामने आई है, हालांकि पूरे मामले की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। वहीं गांव में घटना के बाद आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए कड़ी कार्रवाई की अपेक्षा जताई है। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द...