जांजगीर चाँपा

मोटरसाइकिल चोर गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे…4 आरोपियों से 4 बाइक जब्त…कई चोरियों का हुआ खुलासा,

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – अकलतरा थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपियों में रवि निर्मलकर 21 वर्ष, निकेश निषाद 20 वर्ष, सुमित सतनामी 20 वर्ष एवं मुकेश चौबे 23 वर्ष सभी अकलतरा निवासी हैं। प्रकरण का खुलासा उस समय हुआ जब पचरी दल्हा निवासी चंद्र कुमार पटेल की मोटरसाइकिल (एचएफ डीलक्स) 15 जुलाई को रात में उसके घर की बाउंड्री से चोरी हो गई थी। मामले में अकलतरा थाना में अपराध क्रमांक 343/2025 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। सायबर सेल की सहायता से आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने बिलासपुर मंगला चौक, कोरबा, पचरी दल्हा आदि स्थानों से विभिन्न मॉडल की मोटरसाइकिलें चोरी की थीं। मुख्य आरोपी रवि निर्मलकर ने बताया कि उसने अपने तीन दोस्तों को मोटरसाइकिल बेचने के लिए ग्राहक तलाशने भेजा था। पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा, सउनि राजेन्द्र क्षत्रिय, कमल क्षत्रिय, अजित राज और सायबर सेल जांजगीर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द...