बिलासपुर

बिलासपुर में अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई तेज… तीन हाइवा वाहन जब्त

उदय सिंह

बिलासपुर – कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। खनिज विभाग की टीम द्वारा चकरभाठा, रहंगी, सिरगिट्टी एवं मस्तूरी क्षेत्र का निरीक्षण कर कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान चांपा क्षेत्र से बिना वैध अभिवहन पास के खनिज परिवहन करते दो हाइवा वाहन और मस्तूरी क्षेत्र से बिना पास के गिट्टी परिवहन कर रहे एक हाइवा वाहन को जप्त किया गया। तीनों वाहनों को खनिज चौकी लावर तथा पुलिस थाना चकरभाठा की अभिरक्षा में रखा गया है। खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिना वैध दस्तावेजों के खनिजों का उत्खनन एवं परिवहन कानूनन दंडनीय है और इस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिले में अवैध खनिज गतिविधियों को रोकने के लिए विभाग द्वारा लगातार निगरानी और कार्रवाई जारी है। जनता से भी अपील की गई है कि ऐसे कार्यों की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द...