भाठापारा

समाधान सेल की सूचना पर जुए के फड़ में छापा…11 जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार, नगदी, मोबाईल और ताशपत्ती जब्त,

रमेश राजपूत

भाटापारा – समाधान सेल की सूचना के आधार पर भाटापारा शहर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आदर्श नगर स्थित एक मकान में जुआ खेलते हुए 11 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह कार्यवाही सुशील थरानी के मकान में की गई, जहां सभी आरोपी ताश के पत्तों से जुआ खेलते हुए पकड़े गए। पुलिस टीम ने मौके से 49,970 नगद, 9 मोबाइल फोन, 52 पत्ती ताश सहित कुल 1,07,470 मूल्य का सामान जब्त किया। लगातार मिल रही शिकायतों और समाधान सेल हेल्पलाइन पर मिली गोपनीय सूचना के आधार पर की गई इस कार्यवाही को बड़ी सफलता माना जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है —

1. सुशील थरानी (48)

2. मोहित शोभवानी (21)

3. अमन दवानी (26)

4. दीपक उर्फ दीपू शोभवानी (28)

5. राजा ठाकुर उर्फ योगेश (28)

6. इंदर शोभवानी (27)

7. रवि वाधवानी (32)

8. धनराज हबलानी (52)

9. सौरभ तलरेजा (27)

10. अनिल दवानी (56)

11. जितेंद्र देवांगन (50)

सभी आरोपी भाटापारा शहर के विभिन्न वार्डों के निवासी हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। समाधान सेल द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सूचनाओं के आधार पर अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई में लगातार सफलता मिल रही है, जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहायता मिल रही है।

error: Content is protected !!
Letest
देवरी चिचोली हादसा: हसदेव नदी ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग, दो दिन के रेस्क्यू के बाद तीनों छात्रों... बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की...