बिलासपुर

बिलासपुर दर्दनाक सड़क हादसा: रक्षाबंधन मनाकर लौट रहे दंपत्ति को स्कूटी ने मारी टक्कर…..पत्नी की मौत,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – रक्षाबंधन की खुशियों का माहौल एक परिवार के लिए मातम में बदल गया, जब देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पत्नी की मौत हो गई। मामला थाना सकरी क्षेत्र के कोटा मोड़ के पास का है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी कोमल राम पाटले निवासी कोटा मोड़, सकरी, 12 अगस्त की रात अपनी पत्नी पुनम पाटले के साथ गांव झलरी से रक्षाबंधन मनाकर मोटरसाइकिल क्रमांक CG28K8716 से घर अमेरी लौट रहे थे। भोर में सुबह 4,30 बजे के आसपास जैसे ही दंपत्ति कोटा मोड़ के पास पहुंचे, पीछे से आ रही स्कूटी क्रमांक CG10BJ8245 के चालक ने तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को साइड से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे में पुनम पाटले को गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही बेहोश हो गईं। राहगीरों की मदद से उन्हें तुरंत सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर सकरी पुलिस मौके पर पहुंची और स्कूटी चालक के खिलाफ धारा 106(1) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...