मल्हार

मल्हार: कुटेला डेम में फोटो खींचने को लेकर विवाद.. सरपंच के पिता पर मारपीट का मामला दर्ज

उदय सिंह

बिलासपुर – मस्तूरी थाना क्षेत्र के चौकी मल्हार पुलिस ने कुटेला डेम के पास फोटो खींचने को लेकर हुए विवाद में ग्राम कुटेला के सरपंच के पिता विश्राम कुर्रे के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 115(2), 296 और 351(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी पवन बघेल, निवासी ग्राम खरकेना थाना हिर्री ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह 9 जून 2026 की शाम अपने दोस्तों विक्की चतुर्वेदी, निखिल मानिकपुरी और निखिल डहरिया के साथ अपने मामा के गांव कुटेला घूमने गया था। शाम करीब 7 बजे सभी दोस्त कुटेला डेम के पास पहुंचकर फोटो खिंचवा रहे थे। इसी दौरान वहां पहुंचे विश्राम कुर्रे ने उन्हें फोटो खींचने से मना किया। शिकायत के मुताबिक जब पवन बघेल ने फोटो खींचने पर आपत्ति का कारण पूछा तो आरोपी कथित रूप से भड़क गया और गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि विश्राम कुर्रे ने जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की तथा हाथ में पहने चूड़े से भी हमला किया। मारपीट में पवन बघेल के सिर और पीठ पर चोटें आईं। घटना के दौरान मौजूद उसके दोस्तों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। प्रार्थी ने परिवार को अवगत कराकर चौकी मल्हार पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी विश्राम कुर्रे के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना जारी है तथा पुलिस घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...