बिलासपुर

मोबाईल पर लिंक भेजकर क्रेडिट कार्ड से 1.47 लाख की धोखाधड़ी… अज्ञात ठग ने बैंक अधिकारी बनकर दिया झांसा,

उदय सिंह

बिलासपुर – थाना सरकंडा क्षेत्र के खमतराई निवासी एक युवक साइबर ठगी का शिकार हो गया। प्रार्थी संग्राम सिंह राजपूत, निवासी गोकुल धाम कॉलोनी खमतराई सरकंडा ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है की वह एम.आर. का काम करता है और 14 जून 2025 को दोपहर लगभग 3:15 बजे अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान उसके मोबाइल नंबर पर अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को एसबीआई क्रेडिट कार्ड का अधिकारी बताते हुए कहा कि उसके खाते से 2750 रुपए का हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम कट रहा है और इसे बंद करने के लिए एक लिंक भेजा गया है। जैसे ही उसने उस लिंक पर क्लिक किया, उसके क्रेडिट कार्ड से लगातार तीन बार 49-49 हजार रुपए की निकासी हो गई। कुल 1 लाख 47 हजार रुपए खाते से निकल गए। घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल एसबीआई क्रेडिट कार्ड कार्यालय व्यापार विहार जाकर शिकायत दर्ज कराई और कार्ड ब्लॉक कराया। इसके बाद वह साइबर सेल, तारबाहर पहुंचा और पूरी जानकारी दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मोबाइल नंबर के धारक के खिलाफ धारा 318(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...