राजनांदगांव

Video:दर्दनाक सड़क हादसा:- दुर्घटना के बाद कार में लगी आग, एक ही परिवार के 5 की जलकर मौत

रमेश राजपूत

राजनांदगांव – जिले के खैरागढ़ रोड पर ग्राम सिंगारपुर में देर रात बेहद ही दर्दनाक सड़क हुआ जिसमें कार में आग लगने से पांच लोगों की जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात पुलिया से टकराकर पलटने से ऑल्टो कार में आग लग गई।

मिली जानकारी के अनुसार खैरागढ़ के गोलबाजार में रहने वाले कोचर परिवार के लोग बालोद से शादी शामिल होने के बाद लौट रहे थे। इसी बीच सिंगारपुर के पास कार पुलिया से टकरा अनियंत्रित होकर पलट गई,और कार में आग लग गई, जिससे कार में बैठे एक ही परिवार के 5 लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई, मृतकों में पति पत्नी और तीन 20-25 वर्षीय बेटियां थी। वही घटना की जानकारी लगते ही थाना ठेलकाडीह व एसडीओपी खैरागढ़ के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है। इस दिलदहला देने वाले हादसे ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। खैरागढ़ में शोक की लहर है और सभी व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद करने का निर्णय लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर : जंगल में मौत का करंट जाल! 300 मीटर तार में दौड़ाया 11 KV करंट... शिकारियों ने बिछाया खतरनाक... पचपेड़ी: बच्चों के निवाले पर चोरों का हाथ... स्कूल का ताला तोड़कर 350 किलो चावल और गैस सिलेंडर पार, ... बिलासपुर में बागेश्वर धाम मातृशक्ति मंडल द्वारा भव्य दीपोत्सव का आयोजन, घोंघा बाबा मंदिर परिसर दीपों... आवारा मवेशियों को लेकर विवाद के बाद किसान ने खाया जहर...इलाज के दौरान मौत, मवेशियों को बचाने में फिसली बाइक... पीछे से पिकअप ने कुचला, इलाज के दौरान युवक की मौत VIDEO पचपेड़ी:- ओखर की गौशाला में व्यवस्था की खुली पोल..चारा-पानी के अभाव में 23 से अधिक गौवंश की मौ... फूल तोड़ रही महिला को घेरकर लूटी सोने की चेन... राउरकेला उड़ीसा से दबोचे गए दो फरार आरोपी, कूलर में करंट लगने से 16 वर्षीय नाबालिग की मौत..पानी पीने के लिए ग्लास उठाने के दौरान हुआ दर्दनाक हा... पचपेड़ी:- रक्षाबंधन से पहले मातम, कदम के पेड़ पर झूलती मिली युवक की लाश तोरवा के दो फरार आरोपियों पर पुलिस ने घोषित किया 5 हजार नगद इनाम... सूचना देने वालों की पहचान रहेगी ...