बिलासपुर

जिला सहकारी बैंक बिलासपुर की 111 वीं आमसभा संपन्न… सवा 2 लाख किसानों को 893 करोड़ का फसल ऋण वितरित, 42 करोड़ का कमाया मुनाफा,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बिलासपुर की 111वीं आम सभा का आयोजन बैंक परिसर में किया गया। इस अवसर पर बैंक के प्राधिकृत अधिकारी एवं कलेक्टर संजय अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्राधिकृत अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि बैंक वर्ष 1915 से संचालित है, आज लगभग 111 साल हो गए। बैंक उत्तरोत्तर वृद्धि कर रहा है और कई शाखाओं का विस्तार हो रहा है। बैंक अंतर्गत 58 शाखाएं और 430 सेवा सहकारी समितियां संचालित है। बैंक की कुल अंश पूंजी 5.91 करोड रुपए की वृद्धि होकर 125.43 करोड़ रुपए हो गई है।शासन की महत्वाकांक्षी धान खरीदी योजना बैंक अंतर्गत आने वाले 6 जिलों बिलासपुर, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, कोरबा, गौरेला पेंड्रा मरवाही और सक्ती में निरंतर की जा रही है। बैंक द्वारा वर्ष 2024-25 में 2 लाख 23 हजार 59 किसानों को 892.95 करोड रुपए की राशि का केसीसी फसल ऋण उपलब्ध कराया गया है। केसीसी ऋण वितरण अंतर्गत पशुपालन, मुर्गी पालन, मत्स्य पालन, उद्यानिकी के विकास हेतु किसानों को अल्पकालिक केसीसी लिमिट मुहैया कराया जा रहा है। सभी समितियां का कंप्यूटरीकरण किया जा रहा है। किसानों का रुपए केसीसी कार्ड बनाया जा रहा है। सहकार से समृद्धि योजना अंतर्गत समितियां के उन्नयन हेतु सीएससी निर्यात सहकारी समिति, जैविक सहकारी समिति एवं भारतीय बीज सहकारी समिति से जोड़ा जा रहा है। ग्राहकों की सुविधा के लिए 24 एटीएम मशीन संचालित है। बैंक के किसानों की सुविधा के लिए समितियों में माइक्रो एटीएम की भी सुविधा उपलब्ध है।

संबोधन के अंत में प्राधिकृत अधिकारी ने माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, सहकारिता मंत्री, कृषि मंत्री, खाद्य मंत्री एवं सभी वरिष्ठ अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील सोढ़ी ने अपने संबोधन में बताया की बैंक में कई अमानत योजनाएं चल रही हैं, जिसमें बचत अमानत, सावधि अमानत, मुद्दती एवं आवर्ती जमा योजना एवं अन्य शामिल है। सीईओ ने बताया कि 11 करोड़ के लगभग शेयर में वृद्धि इस वर्ष हुई है। बैंक इस वर्ष लगभग 42 करोड़ के लाभ में आया है। मंच संचालन सुशील जोशी के द्वारा किया गया और कार्यक्रम के अंत में नोडल अधिकारी आशीष दुबे के द्वारा आभार प्रकट किया गया। इस अवसर पर संयुक्त पंजीयक यूबीएस राठिया, उप पंजीयक शेखर जायसवाल, आशीष दुबे, सुशील जोशी, संतोष ठाकुर, विनय साहू, अमित साहू, भूपेंद्र ठाकुर, पीयूष गुरुद्वान, सतीश राठौर, रवि सिंह ठाकुर, भागवत यादव, अभिषेक तिवारी, दीपक साहू, प्रकाश शर्मा, सुशील चंद्राकर, नेहा निगम, भक्ति ठाकुर एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। साथ ही समितियों से आए प्राधिकृत अधिकारी भी उपस्थित थे। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों में द्वारिका सोनी, तरु तिवारी, राजेंद्र राठौड़, लक्ष्मीकांत शास्त्री एवं अन्य उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
सांदीपनी विद्यालय में 'क्षमता निर्माण कार्यक्रम' विषय पर एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित मल्हार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर हितग्राहियों का हुआ सम्मान...भाजयुमो ने किया खास क... बिलासपुर: सुने मकान पर चोरों का धावा...रिटायर्ड आर्मी अफसर के घर से ताला तोड़कर 4.5 लाख के जेवर-नगदी ... बिलासपुर में डीजीपी की बड़ी बैठक: अपराध नियंत्रण, गश्त और विवेचना की गुणवत्ता पर जोर, VIDEO बिलासपुर: 90 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा गया फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार...उचित मूल्य ... मां की गिरफ्तारी से सदमे में आए बेटे ने लगाई फांसी, तखतपुर क्षेत्र में सनसनी...सर्पदंश मुआवजा फर्जीव... नौकरी दिलाने के नाम पर 25 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार....तीन साल से था फरार न्यायधानी में फिर चाकूबाजी: भेल खाने के दौरान विवाद में 3 युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, कांग्रेस न... सीपत में नगदी समेत 25 लाख की ज्वेलरी की उठाईगिरी: शटर गिराते समय व्यापारी से तीन बैग लेकर फरार हुए न... रतनपुर-कोटा मार्ग में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइक सवारों की आमने-सामने टक्कर...2 की मौत, 1 गंभीर