बिलासपुर

रेलवे ट्रैक किनारे सक्रिय लुटेरे….मजदूर से मोबाइल फोन लूटकर फरार, स्टेशन के आउटर में घट चुकी है कई घटनाएं,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर में रेलवे ट्रैक किनारे लगातार मोबाइल लूट की वारदातें सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में एक और घटना घटित हुई, जब अकलतरा निवासी मजदूर सतीश रात्रे लूट का शिकार हो गया। पीड़ित सतीश ने थाना तोरवा में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह रोजी मजदूरी का काम करता है और 20 अगस्त की रात करीब साढ़े आठ बजे हसदेव एक्सप्रेस से बिलासपुर से अकलतरा लौट रहा था। ट्रेन के जनरल बोगी में दरवाजे के पास खड़े होकर वह अपने मोबाइल पर बात कर रहा था। जैसे ही ट्रेन हेमुनगर ओवरब्रिज के नीचे पहुंची, तभी किनारे खड़े एक अज्ञात युवक ने अचानक झपट्टा मारकर उसका मोबाइल छीन लिया और भाग खड़ा हुआ। पीड़ित ने बताया कि लुटेरा काले रंग की टी-शर्ट पहने हुए था और अत्यधिक तेजी से भाग जाने के कारण उसका चेहरा नहीं देख पाया। चोरी हुआ मोबाइल जिसे उसने अकलतरा स्थित अमित मोबाइल से फाइनेंस पर 29 हजार रुपये में खरीदा था। मोबाइल में एयरटेल कंपनी का सिम कार्ड लगा हुआ था। घटना की रिपोर्ट पर तोरवा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 304(2)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे पटरियों के किनारे ऐसे गिरोह लगातार सक्रिय रहते हैं और ट्रेन धीमी होने पर यात्रियों के मोबाइल झपटकर भाग जाते हैं।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...