बिलासपुर

रेवती यादव ने किया जनसंपर्क… महापौर बनने पर समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – नगर निगम महापौर चुनाव में शिवसेना की प्रत्याशी रेवती यादव ने लिंगियाडीह, चाटीडीह, चिंगराजपारा, मोपका और आवास बस्तियों में जनसंपर्क किया। उन्होंने दिहाड़ी मजदूरों, महिलाओं और बच्चों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना। स्थानीय रहवासियों ने पीने के पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं की कमी की शिकायत की। लोगों ने कहा कि जनप्रतिनिधि केवल चुनाव के समय आते हैं, फिर जनता को उनके हाल पर छोड़ दिया जाता है। आप यहाँ आई और हमारी बातों को सुना तो बड़ा सुकून मिला कि कोई तो इस समस्याओं पर ध्यान रखने वाला है। जिस पर रेवती यादव ने लोगों को भरोसा दिलाया कि महापौर बनने पर वे पीने के पानी, सड़क, बिजली जैसी मूलभूत समस्याओं का समाधान करेंगी। साथ ही आवास के 100 घरों पर एक समिति गठित कर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करेंगी। उन्होंने जनता से अपील की कि वे 11 तारीख को तीर-कमान निशान पर वोट दें और एक बेहतर शहर के लिए उन्हें समर्थन दें।

प्रचार के दौरान रेवती यादव सरकंडा थाना भी पहुंचीं, जहां पुलिस बल की कमी और संसाधनों की दिक्कतों पर चर्चा की। उन्होंने आश्वासन दिया कि महापौर बनने पर थाने में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने, नए थाने और पुलिस सहायता केंद्रों की स्थापना के लिए कार्य करेंगी।

उन्होंने जनता से मतदान में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और खुशहाल बनाना ही उनका लक्ष्य है।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,