कोटा

VIDEO:- डंडे से पीट – पीटकर युवक की हत्या…फिर सबूत मिटाने जंगल मे जला दी लाश, दो आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के कोटा थाना अंतर्गत बेलगहना चौकी क्षेत्र में हत्या कर शव जलाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, 22 जनवरी 2025 की रात से जोबापारा सेमरी निवासी मिलाप सिंह भैना लापता था। परिजनों द्वारा 28 फरवरी को दर्ज कराई गई गुमशुदगी रिपोर्ट के बाद पुलिस जांच में जुटी। जांच के दौरान पता चला कि गांव के ही सतबीर यादव और देवनाथ यादव ने मिलाप सिंह की हत्या की थी। आरोपियों ने कबूल किया कि मृतक ने सतबीर की साइकिल लेकर उसे बेच दिया था, जिससे नाराज होकर दोनों ने 22 फरवरी की रात उसे घर बुलाया और लकड़ी के डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

शव को छुपाने के लिए सेमरी के जंगल में गोबर और लकड़ी से जलाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की। पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल से जले हुए अवशेष, चप्पल और गमछा बरामद किया, जिसे परिजनों ने मृतक का बताया। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा और साइकिल भी जब्त की गई। साक्ष्यों और जांच के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 3 मार्च 2025 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। इस कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी कोटा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा, फॉरेंसिक टीम और अन्य अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,