कोरबा

मां दुर्गा उत्सव समिति व बोल बम कांवरिया संघ का पहला जत्था हुआ हरदीबाजार से देवघर के लिए रवाना…

दुर्गेश मरावी

हरदीबाजार-: प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी लगातार छठवे वर्ष सावन मास प्रारंभ होने के अवसर पर मां दुर्गा उत्सव समिति बस स्टैंड हरदीबाजार एवं बोल बम कांवरिया संघ हरदीबाजार के द्वारा आज बुधवार को बाबा धाम देवघर के लिए हरदीबाजार बस स्टैंड से पहला जत्था रवाना हुआ जिसे बड़ी ही धूम धाम से बैड बाजे गाजे व फूल माला के साथ मां दुर्गा उत्सव समिति के सदस्यों व ग्राम के गणमान्य नागरिको ने बड़ी ही उत्साह ,आदर व सम्मान के साथ रवाना किया। हरदीबाजार से बोल बम का जत्था बस के माध्यम से अकलतरा पहुंचकर वहां से साउथ विहार ट्रेन के माध्यम से सुल्तानगंज पहुंचकर वहां से कांवर में जल लेकर नँगे पांव 120 किलो मीटर पैदल चल कर कांवर यात्रा करते हुए बाबा की नगरी देवघर के लिऐ रवाना होगी

और बाबा भोले नाथ की पूजा अर्चना कर भोलेनाथ को जल अर्पण करेंगे। बाबा धाम जाने वाले सदस्यो मे मां दुर्गा उत्सव समिति बस स्टैंड हरदीबाजार के अध्यक्ष निलेन्द्र राठौर ,उपाध्यक्ष दुर्गेश डिक्सेना, सहसचिव पंकज ध्रुवा,राजू गुप्ता,रमेश राठौर, नरेंद्र अहीर, प्रताप कंवर, विक्की जायसवाल, बिटटु ध्रुवा को गणमान्य नागरिकों ने शुभ आशीर्वाद देकर रवाना किये इस दौरान ललित डिक्सेना, गिरजा शंकर गुप्ता,राजाराम राठौर,विनोद उपाध्याय,नवनीत गुप्ता,विनय चंद्राकर,बजरंग यादव,हेम साहू,सुरेंद्र राठौर,नितेश जायसवाल,ब्रम्हानंद राठौर,देवेश शर्मा,लोकेश्वर कंवर, धनंजय जायसवाल,विवेक,प्रकाश बैंड, सहित ग्रामीण उपस्थित रहे ।।

error: Content is protected !!
Letest
दाधापारा रेलवे फाटक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, सड़क किनारे मिला शव सेक्टर-डी शराब भट्ठी के पास से कार गायब...चोरी की घटना ने खड़े किए कई सवाल, जिले में अवैध कबाड़ कारो... पैतृक जमीन पर कब्जे की कोशिश!...तिफरा में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल, रामा वर्ल्ड के भागीदार संजय अग्रव... बिलासपुर:- तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर... जेसीबी ऑपरेटर मामा की मौत, भांजा गंभीर... कोटा:- पहले शादी का झांसा, फिर दुष्कर्म और 5 लाख की ठगी! पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा मल्हार के विकास का खुलेगा रास्ता! 50 फीट चौड़ी सड़क बनाने प्रशासन ने मांगा नागरिकों का सहयोग.. प्रशा... एसईसीएल संपदा कैंपस में महिला से चेन स्नैचिंग....रास्ता पूछने के बहाने आया स्कूटी सवार, दो तोले की स... VIDEO:- श्मशान घाट में अघोरी की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल…तंत्र क्रिया के आरोप से मचा हड़कंप, ... बिलासपुर:- पचपेड़ी में रिश्तों का कत्ल! बाहर जाने से रोकती थी दादी, गुस्से में पोते ने लकड़ी के खुरे... जमीन गिरवी रखने के नाम पर धोखाधड़ी, डेढ़ लाख लेकर मुख्तियारनामा बनवाया और दूसरे को बेच दी एक एकड़ जम...