बिलासपुर

सड़क पर मवेशियों की वजह से बड़ा सड़क हादसा…अनियंत्रित होकर स्विफ्ट कार पेड़ से टकराई, 1 महिला की मौत, 3 घायल

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार को ग्राम भरनी में भीषण सड़क हादसा हों गया है। जहाँ अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई। जिससे गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। वही मौके पर ही कार सवार एक महिला की मौत हो गई है। जबकि एक ही परिवार के तीन अन्य सदस्यों को गंभीर चोट लगी है। मिली जानकारी के अनुसार मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घुठेली में रहने वाले रमेश तिवारी रिटायर्ड टीचर गुरुवार को अपनी पत्नी विद्या तिवारी , बहू मंजुला तिवारी, पोता सौम्या तिवारी के साथ मारुति स्विफ्ट कार क्रमांक सीजी 28 3354 में सवार होकर गुरुवार को वे रिटायर्ड सीएमएचओ प्रमोद तिवारी के घर आयोजित पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने निकले थे।

प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार जैसे सुबह करीब 10,30 बजे वह भरनी स्थित सीआरपीएफ कैंप के पास पहुंचे ही थे। कि तभी सड़क पर बैठे मवेशियों के अचानक कार के समक्ष आता देख उन्हे बचाने के चक्कर में उनकी कार सड़क से उतरकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार के फ्रंट सीट पर बैठीं विद्या तिवारी के सिर में गंभीर चोटे आई। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार चला रहे रमेश तिवारी उनकी बहू मंजुला तिवारी, पोता सौम्या तिवारी को गंभीर चोटे आई। इधर हादसे की सूचना मिलते ही सकरी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को करीब 11.30 बजे संजीवनी हॉस्पिटल भेजा।

जहां रमेश तिवारी की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें गुरुवार शाम अपोलो हॉस्पिटल में रैफर कराया गया है। जहा उनका सघन उपचार जारी है। वही उनकी बहू मंजुला तिवारी अभी भी संजीवनी हॉस्पिटल में आईसीयू में जिंदगी की जंग लड़ रही है। जबकि उनका पोता सौम्या तिवारी फिलहाल खतरे से बाहर बताया जा रहा है। इधर सकरी पुलिस ने महिला के शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

आपको बता दे घटना में मौके पर ही दम तोड़ चुकी विद्या तिवारी संजीवनी हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर विनोद तिवारी और पूर्व सीएमएचओ प्रमोद तिवारी की भाभी हैं। इस घटना से पूरा परिवार सहित क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO रतनपुर:- इंस्टाग्राम रील ने पहुंचाया सलाखों तक! अदरौली पकड़ने का वीडियो वायरल, साइबर ट्रेसिंग ... सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज कोटा की नई कार्यकारिणी घोषित, ठाकुर प्रेम सोमवंशी बने अध्यक्ष, समाज हित और... 20 महीने से न किराया, न ट्रक... 44 लाख बकाया, कारोबारी की शिकायत पर मामला दर्ज बिलासपुर:- राह चलते युवक को लिफ्ट देना पड़ा महंगा... कॉलेज जा रहे छात्र से मारपीट कर बाइक, मोबाइल और... रतनपुर :- घर में सो रही 9 साल की मासूम पर काल बनकर टूटा करैत, डसने से थम गई सांसे, चीख-पुकार के बीच ... बिलासपुर:- होटल के बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी.. मोबाइल में मिला आखिरी संदेश पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग... अश्लील वीडियो के दम पर 10 लाख उगाही की कोशिश, एक युवती ने दूसरी युवत... जिस पर था भरोसा, वही निकला चोर! 70 लाख समेटकर फरार रसोइया और साथी नागपुर से गिरफ्तार। पति की गला घोंटकर कर हत्या...शराब, मुआवजे की रकम और घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पत्नी ने दो नाबालिगों स... बिलासपुर:- रेपिडो चालक से चाकू की नोक पर 13 हजार की लूट.. आरोपी राहुल गोस्वामी गिरफ्तार