रतनपुर

रतनपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े 50 हजार की लूट…बैंक से पैसे निकालकर जा रहा ग्रामीण बना शिकार, बाइक सवार बदमाश फरार

जुगनू तंबोली

रतनपुर – थाना क्षेत्र अंतर्गत भरारी निवासी रामनारायण ताम्रकार दिन दहाड़े बड़ी लूट की वारदात का शिकार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, वह शनिवार दोपहर में लखराम स्थित भारतीय स्टेट बैंक से 50 हजार रुपये की नकदी निकालकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान लगभग 3 से 4 बजे के बीच जब वे सरवनदेवरी स्थित देशी शराब दुकान के पास पहुंचे, तो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोकने के लिए पता पूछने का बहाना किया। बताया जा रहा है कि जैसे ही रामनारायण ने अपनी गाड़ी की रफ्तार धीमी की, तभी बदमाशों ने उनके वाहन के हैंडल से रुपयों से भरा बैग झपट लिया और तेज रफ्तार बाइक से मौके से फरार हो गए। अचानक हुई इस वारदात से रामनारायण स्तब्ध रह गए। घटना की सूचना उन्होंने तत्काल रतनपुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और लुटेरों की तलाश तेज कर दी गई है, जिनके द्वारा इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह भी देखा जा रहा है कि बदमाश पहले से पीछा कर रहे थे या मौके का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है, इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग दिनदहाड़े हुई लूट से चिंतित हैं।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ...