बिलासपुर

प्रकाश यादव के जनसंपर्क में पहुँचे सांसद, जनता से मांगा भाजपा के समर्थन में वोट….

रमेश राजपूत

बिलासपुर-रेल्वे की जनता को साधने गुरुवार को धुरन्धर नेता अरुण साव रेलकर्मियों के दफ्तर पहुँचे। इस दौरान बिलासपुर जिले के विकास की कहानी बयां करते हुए पार्टी प्रचारक के रूप में उन्होंने विपक्षी पार्टीयो पर जमकर निशाना साधा। वैसे तो रेल्वे परिक्षेत्र में विगत निकाय चुनावों में भाजपा के ही खाते में पार्षद आए है। ऐसे में इस निकाय चुनाव में पूर्व की ही तरह विजयी होने भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज इस चुनावी दंगल में हर पैतरा आजमा रहे है, जिसका सकरात्मक असर अब रेल्वे क्षेत्र में होता दिख रहा है।

प्रकाश के जनाधार से प्रभावित हुए साव..

पार्टी प्रचार के रूप में गुरुवार को रेल्वे पहुँचे बिलासपुर सांसद अरूण साव ने बिलासा दाई नगर वार्ड क्रमांक 69 के भाजपा प्रत्याशी प्रकाश यादव बंटी के परिक्षेत्र में जनसंपर्क किया। जिसमें रेलकर्मियों ने बिलासा दाई नगर वार्ड क्रमांक 69 के भाजपा प्रत्याशी प्रकाश यादव बंटी को सभी ने हाथों हाथ अपनाया। भाजपा प्रत्याशी प्रकाश यादव के इस लोकप्रियता को देख,बिलासपुर सांसद अरूण साव काफी प्रभावित हुए।

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बंटी ने झोंकी ताकत..

बिलासा दाई वार्ड क्रमांक 69 के भाजपा प्रत्याशी प्रकाश यादव बंटी ने चुनाव के अंतिम दिन रैली निकालकर शक्ति का प्रदर्शन किया, जहां उन्हें वार्ड की जनता का पूरा समर्थन और आशीर्वाद मिला, महिलाओं ने घर से निकलकर प्रकाश यादव बंटी का

ना केवल स्वागत किया बल्कि रैली में शामिल होकर उनके लिए वोट भी मांगा। इस दौरान बिलासा दाई वार्ड क्रमांक 69 के भाजपा प्रत्याशी प्रकाश यादव ने बताया, कि वार्ड में कामकाजी मतदाता ज्यादा हैं, जिनका समय निकाल पाना मुश्किल होता है, ऐसे में उनका इस रैली में स्वस्फूर्त आना इस बात को साबित करता है, कि वार्ड के मतदाता भारतीय जनता पार्टी के साथ है। जिसका असर निश्चित तौर से निकाय चुनाव के परिणाम देंखने को मिलेगा।

error: Content is protected !!
Letest
सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज कोटा की नई कार्यकारिणी घोषित, ठाकुर प्रेम सोमवंशी बने अध्यक्ष, समाज हित और... 20 महीने से न किराया, न ट्रक... 44 लाख बकाया, कारोबारी की शिकायत पर मामला दर्ज बिलासपुर:- राह चलते युवक को लिफ्ट देना पड़ा महंगा... कॉलेज जा रहे छात्र से मारपीट कर बाइक, मोबाइल और... रतनपुर :- घर में सो रही 9 साल की मासूम पर काल बनकर टूटा करैत, डसने से थम गई सांसे, चीख-पुकार के बीच ... बिलासपुर:- होटल के बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी.. मोबाइल में मिला आखिरी संदेश पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग... अश्लील वीडियो के दम पर 10 लाख उगाही की कोशिश, एक युवती ने दूसरी युवत... जिस पर था भरोसा, वही निकला चोर! 70 लाख समेटकर फरार रसोइया और साथी नागपुर से गिरफ्तार। पति की गला घोंटकर कर हत्या...शराब, मुआवजे की रकम और घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पत्नी ने दो नाबालिगों स... बिलासपुर:- रेपिडो चालक से चाकू की नोक पर 13 हजार की लूट.. आरोपी राहुल गोस्वामी गिरफ्तार मस्तूरी:- नौकरी दिलाने के नाम पर प्रताड़ना...युवक की आत्महत्या मामले में मामा-मामी गिरफ्तार