बिलासपुर

आधी रात मोबाइल दुकान में घुसे चोरों ने फेरा झाड़ू, ढाई लाख रुपए से अधिक के मोबाइल कर दिए पार

डेस्क

बुधवारी बाजार के मोबाइल दुकान संचालक ने आगामी दशहरा और दीवाली के मद्देनजर दुकान में नया स्टॉक मंगाया था लेकिन रात में चोरों ने उनका दिवाला निकाल दिया। हेमू नगर में रहने वाले नंदलाल पोपटानी की बुधवारी बाजार में मोबाइल की दुकान है । शुक्रवार सुबह उन्हें लोगों ने बताया कि उनकी दुकान का शटर खुला हुआ है ।जब वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि दुकान का ताला टूटा है और दुकान के भीतर सामान अस्त-व्यस्त है। एक दिन पहले ही उन्होंने मोबाइल की नई खेप मंगाई थी चोर करीब ढाई लाख रुपए के मोबाइल सेट, 5000 रु नगदी और ढेर सारे सिम अपने साथ ले गए । दुकान में हलाकि सीसीटीवी कैमरे भी लगे थे , लेकिन चोर अपने साथ सीसीटीवी कैमरे का सेट भी लेकर चलते बने। इससे पहले भी नंदलाल पोपटानी के ही तरुण टेलीकॉम और दीपक टेलीकॉम में चोरी की वारदात हो चुकी है। क्षेत्र में एक नियमित अंतराल से मोबाइल दुकान में चोर वारदात को अंजाम दे रहे हैं लेकिन उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पा रही। जिस कारण से भी उनके हौसले बुलंद हो रहे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी