छत्तीसगढ़मस्तूरी

लहरिया का दावा अब बनूंगा सांसद

मस्तूरी विधानसभा के हारे हुए कांग्रेसी प्रत्याशी और लोक कलाकार दिलीप लहरिया ने भी लोकसभा टिकट की दावेदारी में अपना नाम उछाल कर हलचल पैदा कर दी है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली आशातीत सफलता से कांग्रेसी बेहद उत्साहित है और टीवी चैनल की सर्वे रिपोर्ट में भी यह दावा किया जा रहा है कि प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस को इस बार 6 सीटें मिल सकती है जबकि पिछली मर्तबा भाजपा 10 सीटों पर काबिज होने में कामयाब हुई थी और कांग्रेस के खाते में सिर्फ 1 सीट ही आई थी इस बार कांग्रेस को 5 सीटों का इजाफा हो सकता है कांग्रेस के पक्ष में हवा को देखते हुए लगातार नए दावेदार अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं मस्तूरी विधानसभा के हारे हुए कांग्रेसी प्रत्याशी और लोक कलाकार दिलीप लहरिया ने भी टिकट की दावेदारी में अपना नाम उछाल कर हलचल पैदा कर दी है लहरिया जांजगीर चांपा लोकसभा सीट से अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट में संभावना तलाश रहे दिलीप लहरिया विधानसभा चुनाव में तीसरे स्थान पर रहे थे मौजूदा विधायक होने के बावजूद दिलीप लहरिया सिर्फ डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी से ही पीछे नहीं बल्कि बसपा के जयेन्द्र सिंह पटले भी उनसे आगे थे अपने विधानसभा में ही अपनी सीट नहीं बचा पाने वाले दिलीप लहरिया की दावेदारी को पार्टी कितनी गंभीरता से लेती है यह अलग बात है लेकिन चुनाव से पहले अपनी दावेदारी पेश कर दिलीप लहरिया ने जहां संभावनाएं तलाशने शुरू कर दिए है वहीं उनके इस दावे से उन सभी संभावित प्रत्याशियों के कान भी खड़े हो गए हैं जो कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव की दौड़ में शामिल होने का सपना संजोये बैठे हैं। ये हड़बड़ी शायद इसलिए है क्योंकि इस बार कांग्रेस के पक्ष में हवा बताई जा रही है लेकिन जानकार यह भी बताते हैं कि विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में वोटिंग का पैटर्न बदला हो सकता है सर्वे रिपोर्ट में अब भी मोदी मैजिक कायम होने की बात कही जा रही है 68% मतदाताओं की पहली पसंद अब भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही हैं ऐसे में मुमकिन है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेसी अपने पक्ष में हवा होने का जो आकलन कर रहे हो हैं वह हकीकत से दूर हो लेकिन विधानसभा चुनाव में जिस तरह के परिणाम सामने आए उसने सभी चुनावी पंडितों और सर्वे रिपोर्ट्स की विश्वसनीयता पर भी प्रश्नचिन्ह खड़े किए हैं ।
फिलहाल तो दिलीप लहरिया ने गेंद दूसरे के पाले में डाल दिया है पार्टी उनकी दावेदारी को कितनी गंभीरता से लेती है यह आने वाले दिनों में ही पता चल पाएगा वैसे लगता नहीं कि विधानसभा चुनाव में हारे हुए प्रत्याशी पर कांग्रेस दांव खेलना चाहेगी ।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...