मल्हार

मल्हार: लीलागर नदी एनिकट से बहे मासूम की 26 घंटे बाद मिली लाश,

उदय सिंह

मल्हार –लीलागर नदी में बहे मासूम का 26 घंटे बाद लाश मिली है। 4 साल का शुभम शनिवार को 1 बजे के आसपास अपने मां-बाप के साथ एनीकट पार करते समय नदी में डूब गया था।

SDRF, पुलिस और स्थानीय गोताखोर उसे आस-पास के 6 किलोमीटर के दायरे में तलाश रहे थे। जिसके बाद बच्चे का शव घटनास्थल से 1 किलोमीटर दूर ग्राम कटहा स्थित घाट के पास मिला है। उसके शव पत्थर और मिट्‌टी के बीच में फंसा हुआ था।

मामला मुलमुला थाना क्षेत्र का है। पामगढ़ क्षेत्र के डोंगाकोहरौद गांव का प्रकाश पटेल शनिवार को अपनी पत्नी और चार साल के बेटे शुभम को लेकर मल्हार की ओर आया था। इसके बाद दोपहर के 1 बजे के पास वह वापस लौट रहा था।

बताया गया था कि वापस लौटने के बाद वह लीलागर नदी पर बने एनीकट को पार कर रहा था। एनीकट के ऊपर 2 फीट ऊपर से पानी बह रहा था।

इसके बावजूद उसने अपने बेटे को बाइक में बिठाया और पार करने में लगा था। जबकि उसकी पत्नी पीछे पैदल चल रही थी।

उसी दौरान बाइक फिसल गई और बाइक सहित बेटे शुभम व पिता प्रकाश भी बह गया था। लेकिन प्रकाश किसी तरह तैरकर बाहर किनारे आ गया और वह बच गया था।

बाइक अभी भी एनिकट के अंदर ही फंसी हुई है उसे नही निकाला जा सका है। फिलहाल पुलिस बच्चे के शव को पोस्टमार्डम मे भेज आगे की कार्यवाही मे जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...