मस्तूरी पचपेड़ी

पुलिस ने फिर पकड़ी अवैध शराब की बिक्री, एक ग्रामीण घर से चला रहा था कारोबार

उदय सिंह

पचपेड़ी – ग्रामीण क्षेत्रों में देर सवेर ही सही स्थानीय पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री को लेकर अभियान शुरु कर दिया है। जिसको लेकर पचपेड़ी थाना प्रभारी प्रवीण राजपूत काफी संजीदगी दिखा रहे है। जिन्होंने अब अपनी टीम के साथ अपने थाना अंतर्गत आने वाले गाँवो में छापेमारी की कार्यवाही की है। इसी कड़ी में ग्राम बेल्हा के बाद अब पचपेड़ी पुलिस की टीम ने ग्राम लोहर्सी के अवैध शराब के ठीहे पर छापामारा है।

जहाँ से गांव में ही रहने वाले पहारु गोड़ को रंगे हाथ देशी प्लेन शराब बेचते पाया गया। पुलिस ने जब जांच की तो आरोपी अपने घर मे ही 32 पाव देशी प्लेन शराब को छुपा कर रखा था। जिसे वह ग्रामीणों को बेच मुनाफा कमा रहा था। जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वही उसके कब्जे से मिले 5.760 लीटर शराब जब्त कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी रतनपुर:- अतिक्रमण हटाने के बाद विवाद, नगर पालिका उपाध्यक्ष को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, फर्जी जाति प्रमाण पत्र का मामला उजागर, पहचान छिपाकर सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ लेने के आरोप में दो... मस्तूरी: पुरानी रंजिश में नाबालिग पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, रावण दहन के बाद हुआ विवाद, स... प्रेम, शक और कत्ल! दूसरे युवक से बातचीत पर प्रेमी ने घोंट दिया 17 वर्षीय प्रेमिका का गला,साथी समेत द...