मल्हार

माँ डिडनेश्वरी मंदिर मल्हार में शारदीय नवरात्र का भव्य आगाज..प्रज्वलित हुए 4001 ज्योति कलश, पहले ही दिन दर्शन करने पहुँचे हजारों श्रद्धालु,

उदय सिंह

मल्हार – शारदीय क्वांर नवरात्र के पहले दिन सोमवार को मल्हार में मां डिडनेश्वरी के मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस मौके पर 5 हजार से अधिक भक्तों ने मां शैलपुत्री के रूप में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर के पुजारी कमल अवस्थी ने सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना सम्पन्न कराई। दोपहर अभिजीत मुहूर्त में प्रथम ज्योति प्रज्वलित की गई। इस बार 4 हजार एक भक्तों ने मनोकामना के दीप जलाकर अपनी इच्छाओं की पूर्ति की प्रार्थना की। आचार्य पंडित नरेश पांडेय ने वेदी पूजा कर सभी अनुष्ठान सम्पन्न कराए और ललितासहस्त्रनाम पाठ तथा दुर्गासप्तसती पाठ का शुभारंभ किया। नवरात्र के नौ दिन प्रतिदिन वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे।

मंदिर परिसर में श्रीमद देवी भागवत ज्ञान कथा का संगीतमय शुभारंभ भी हुआ, जिसका संचालन व्यास आचार्य मयंक पांडेय ने किया। पहले दिन ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जिन्होंने ज्योति दर्शन के साथ मंदिर की परिक्रमा कर मनवांछित फल की कामना की। शाम को भव्य मंगल आरती का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। इस बार नवरात्र के पहले दिन 3700 तेल ज्योतिकलश और 301 घृत ज्योतिकलश प्रज्वलित किए गए।

इस आयोजन से श्रद्धालुओं में धार्मिक उल्लास और उत्साह देखने को मिला। मल्हार के लोग और आसपास के क्षेत्र के भक्त इस पर्व को बड़ी श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाते हैं। नवरात्र के दौरान मंदिर में प्रतिदिन विशेष पूजा-अर्चना, मंत्रोच्चारण और कथा आयोजन जारी रहेंगे, जिससे श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभव और धार्मिक सुख की प्राप्ति होगी।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...