मल्हार

मल्हार: नेवारी मोड़ पर अंधेरे में खड़े ट्रेलर से भिड़ी बाइक…. ग्रामीण की दर्दनाक मौत,

उदय सिंह

मल्हार – मस्तूरी थाना अंतर्गत चौकी मल्हार क्षेत्र में एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ग्राम बीनैका निवासी रजुवा बंजारे पिता सधुवा बंजारे उम्र 45 वर्ष अपने सीडी डीलक्स बाइक क्रमांक CG 11 AA 9706 से शनिवार को पचपेड़ी गया हुआ था जो अपने काम निपटाकर घर लौट रहा था। तभी रात करीब 8:30 बजे जब वह नेवारी मोड़ करियाताल के पास पहुंचा, उसी दौरान सड़क किनारे लापरवाहीपूर्वक बिना सिग्नल चालू किए खड़े ट्रेलर क्रमांक CG 04 QE 4200 से उसकी बाइक ट्रेलर के बगल में जा टकराई।

हादसा इतना जोरदार था कि रजुवा सड़क किनारे दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी सूचना आसपास के लोगों ने घायल के मोबाइल से उसके भाई राजेश बंजारे को दी गई जिसके बाद राजेश और उसकी भाभी पूर्णिमा बंजारे मौके पर पहुंचे।

उन्होंने देखा कि रजुवा गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा है और उसका मोटरसाइकिल ट्रेलर के पास क्षतिग्रस्त हालत में गिरा हुआ है। तत्काल एम्बुलेंस की मदद से उसे मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए सिम्स रेफर किया गया।

वहाँ डॉक्टरों ने जांच उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रार्थी राजेश बंजारे की रिपोर्ट पर पुलिस ने ट्रेलर क्रमांक CG 04 QE 4200 के चालक के खिलाफ धारा 106 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

ग्रामीणों ने बताया कि ट्रेलर बिना किसी चेतावनी या सिग्नल के अंधेरे में खड़ा किया गया था, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल... नया शैक्षणिक सत्र होगा शुरू VIDEO:- व्यापार विहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात…झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक... पत्रकार सुरक्षा कानून के पालन की मांग...आईजी, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, एफआईआर मामले में हो निष्प... बुजुर्ग महिला की 1.90 करोड़ की जमीन हड़पने के आरोपी को राहत नहीं...एफआईआर के बाद से चल रहा फरार, माम... बिलासपुर:- यात्री ट्रेनों में चोरी की वारदातों का खुलासा... अंतराज्यीय महिला चोर गिरोह की चार महिलाए... अवैध रेत उत्खनन का विरोध करने पर महिला संगठन की पदाधिकारियों से मारपीट.. सरपंच पति समेत कई पर मामला ... जीपीएम: अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़...6 आरोपी गिरफ्तार, 38 तोला सोना,1.5 किलो चांदी और स्कार्... कोटा: चरित्र शंका में युवक की पत्थर से कुचलकर हुई थी हत्या... चार आरोपी गिरफ्तार, बिलासपुर: सिरगिट्टी पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप, दो मासूम बच्चियों से दुष्कर्म मामले में लाप...