सीपत

रात में घर से लापता महिला की लाश सुबह मिली तालाब में…संदिग्ध मौत से क्षेत्र में सनसनी

उदय सिंह

सीपत – थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कौड़िया निवासी दिवाकर पूरी गोस्वामी की पत्नी नीलम गोस्वामी बीती रात से लापता थी, जिसकी भनक पति को रात 1:30 बजे के आस पास लगी, पति दिवाकर द्वारा अपने अन्य परिवार जनों के साथ रात में ही खोजबीन शुरू कर दी गई थी, लेकिन सुबह गांव में हल्ला हुआ कि एक महिला की लाश गांव के तालाब में तैर रही है, मौके पर जाकर देखे तो लाश नीलम गोस्वामी उम्र 35 वर्ष की थी। मामले की सूचना सीपत थाने में दी गई जहाँ मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पीएम के लिए भेज दिया, वही आस पास के लोगों से पूछताछ कर अपनी विवेचना में जुट गई है। महिला देर रात तालाब तक कैसे पहुँची, उसकी मौत के पीछे क्या वजह है इसका पता अभी नही चल पाया है, फ़िलहाल पुलिस तमाम पहलुओं पर जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,