रतनपुर

रतनपुर: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत…घासीपुर के पास हुआ दर्दनाक हादसा, चालक गिरफ्तार

जुगनू तंबोली

रतनपुर– घासीपुर में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा रतनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत उस समय हुआ, जब सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने युवक की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान कर्रा नारा निवासी संजय कुमार आर्मो के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार संजय किसी निजी कार्य से बाइक क्रमांक सीजी 12 बीबी 7204 पर जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 बीएस 6541 के चालक ने अचानक सामने से टक्कर मार दी। हादसे के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भीड़ जुट गई।

घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हादसे के बाद फरार होने की कोशिश कर रहे ट्रेलर चालक को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहन सहित गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना दुर्घटना का प्रमुख कारण माना जा रहा है। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत: साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म...24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार रात के अंधेरे में ट्रकों का डीजल उड़ाने वाला गैंग बेनकाब, खरीदार समेत 3 गिरफ्तार; बोलेरो और औजार जब्... कई साल से फरार 5 हजार का इनामी चिटफंड आरोपी चैतराम केवट गिरफ्तार...मल्हार पुलिस को बड़ी सफलता रेकी पूरी, हथियार तैयार... कल्याण ज्वेलर्स में करोड़ों की डकैती से पहले पुलिस का प्रहार, दिल्ली-बिहा... 90 लाख की ठगी का बड़ा खुलासा: सोना नवनीकरण और लोन अवधि बढ़ाने का झांसा देकर ठगे लाखों, महिला समेत 3 ... 1.60 करोड़ की जमीन का सौदा निकला फर्जी! 7 लाख लेकर किया धोखा, दो पर एफआईआर दर्ज ATM में मदद के बहाने 40 हजार की ठगी... पिन देखकर बदला कार्ड, कुछ ही मिनटों में खाते से उड़ाई रकम पचपेड़ी में चोरों का आतंक: दिनदहाड़े सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी-जेवरात पार, लगातार हो रही चोरियों... जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं: तेज रफ्तार थार ने स्कूटी को रौंदा, भाई-बहन की मौके पर दर्दनाक मौत हर घर तिरंगा अभियान: शहीद दीपक उपाध्याय के परिजनों का सम्मान, तिरंगा वीरों के बलिदान और राष्ट्रगौरव ...