मल्हार

मल्हार मुख्य सड़क की दुर्दशा पर विभाग की लीपापोती, एक हाइवा डस्ट डालकर छिपाई नाकामी, लोगों में आक्रोश

उदय सिंह

मल्हार– नगर की मुख्य सड़क की बदहाल स्थिति जगजाहिर होने के बाद लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने अपनी नाकामी छिपाने के लिए जल्दबाजी में हाइवा डस्ट मिश्रित मटेरियल डाल दिया। लेकिन यह मटेरियल सड़क को दुरुस्त करने के बजाय और अधिक कीचड़युक्त बना रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश होते ही यह डस्ट धुलकर सड़क को फिर से गड्ढों में तब्दील कर देगा।गौरतलब है कि नगर की इकलौती मुख्य सड़क की हालत लंबे समय से बेहद खराब है। नवरात्र पर्व के दौरान भी श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए इसी सड़क से गुजरना पड़ता है, लेकिन विभाग ने समय रहते कोई ठोस सुधारात्मक कदम नहीं उठाया। शनिवार को सत्याग्रह न्यूज़ पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूरी करने मंदिर तक पहुँचने के लिए कीचड़ और गड्ढों से भरी सड़क पर नंगे पांव नापते हुए नजर आए। यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ और विभाग की जमकर किरकिरी हुई।

मामला तूल पकड़ने के बाद विभाग के अधिकारी हरकत में आए, लेकिन स्थायी मरम्मत के बजाय सिर्फ एक हाइवा डस्ट मटेरियल सड़क पर डालकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने का दिखावा किया। परिणामस्वरूप सड़क पहले से भी ज्यादा कीचड़युक्त हो गई है, जिससे आमजन में भारी नाराजगी है।स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि उन्होंने कम से कम 4 हाइवा छोटी-बड़ी गिट्टी डालकर सड़क को स्थायी रूप से सुधारने की मांग की थी, लेकिन उनकी बात को पूरी तरह अनसुना कर दिया गया। लोगों का कहना है कि विभाग की यह अस्थायी लीपापोती समस्या का हल नहीं है, बल्कि आने वाले दिनों में स्थिति और बदतर होगी।

नवरात्र जैसे पावन अवसर पर सड़क की ऐसी दुर्दशा श्रद्धालुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ के समान है। फिलहाल नगरवासी और श्रद्धालु दोनों विभाग की इस लापरवाही से खासे आक्रोशित हैं और जल्द स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;... स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से... बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल... दुष्कर्म के आरोपी ने गमछे से लगाई फांसी, मौत... रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब